Home विविध रसोई से अपनी दिवाली को बनाएं खास, इस स्वादिष्ट मैंगो मलाई लडूड रेसिपी के...

अपनी दिवाली को बनाएं खास, इस स्वादिष्ट मैंगो मलाई लडूड रेसिपी के साथ

0

अक्सर ज्यादातर लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते हैं। खासकर त्योहार के मौके पर और संयोग से दिवाली का त्योहार भी आने ही वाला हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आप कुछ स्पेशल बनाने का सोच रही हैं तो आज हम आपके लिए मैंगो मलाई लडूड की रेसपी लेकर आए हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट हैं और इसे बनाना भी आसान हैं तो इस बार आप अपने हाथों से घर पर मैंगो मिठाई लडूड बनाएं और सबको खिलाएं। हमे यकीन हैं कि यह सभी लडूडों की मिठास को फीका कर देगा। आइए जानते हैं मैंगो मलाई लडूड बनाने की विधि के बारे।

यह भी पढ़ें – दीपावली स्पेशल : गाजर की बर्फी

मैंगो मलाई लडूड के लिए जरूरी सामग्री –

• पनीर (कद्दूकस किया हुआ ) – 2 कप
• मिल्क पाउडर – 4 चम्मच
• पिस्ते – 12
• कंडेंस्ड मिल्क – 8 चम्मच
• केसर पाउडर – 2 चुटकी
• चीनी
• आम का रस
• नारियल का दूध
• बादाम
• घी

यह भी पढ़ें – दीपावली स्पेशल : बालूशाही मिठाई

मैंगो मलाई लडूड बनाने की विधि –

1. मैंगो मलाई लडूड बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बाउल में पनीर, मिल्क पाउडर और चीनी को अच्छे से मिक्स कर लें।
2. अब दूसरे पैन में पनीर के इस मिश्रण को धीमी आंच पर रखें और हल्के हाथों से चलाएं।
3. फिर एक पैन में आम का रस, कंडेंस्ड मिल्क और नारियल का दूध डालें।
4. अब इसमें बादाम, पिस्ता और केसर पाउडर मिक्स करें।
5. जब तक मिश्रण गाढ़ा ना हो जाएं इसे अच्छी तरह मिश्रण को धीमी आंच पर चलाते रहें।
6. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाएं, गैस बंद कर दें।
7. अब इसमें गरम घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे ठंडा होने दें।
8. मिश्रण ठंडा हो जाने के बाद इसके छोटे – छोटे गोले बना लें।
9. आपका मैंगो मलाई लडूड बनकर तैयार हैं।
10. इस दिवाली को खास बनाने के लिए इस डिश को अपने घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें।

मैंगो मलाई लड्डूImage Source:

यह भी पढ़ें – इन 7 तरीकों से इस दीपावली अपने घर को करें साफ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version