Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल आम के सेवन करने के बाद न खाएं ये वस्तुएं, जानें यहां

आम के सेवन करने के बाद न खाएं ये वस्तुएं, जानें यहां

0

वर्तमान में गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में गर्मी से सभी लोग वैसे तो परेशान ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी बहुत से लोग इस मौसम का इंतजार बड़ी शिद्दत से करते हैं। इसका कारण है फलों का राजा आम। इस मौसम में सभी लोग जी भरकर आम का सेवन करते हैं तथा मीठे रसीले आमों का सेवन करते हैं। गर्मी का मौसम आते ही लोग आम का इंतजार कुछ ऐसे करते हैं जैसे किसान खेतों में पानी के लिए वर्षा का इंतजार करता है। आम का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को बहुत से लाभ मिलते हैं। सुबह नाश्ते में एक आजम का सेवन आपको पुरे दिन ऊर्जावान बनाये रखता है। देखा जाए तो आम खाने के बहुत से फायदे हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं। जिनका सेवन आम खाने के बाद नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तब आपके स्वास्थ्य को बड़ी हानि हो सकती है। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

1 – हरी मिर्च

 हरी मिर्चImage source:

हरी मिर्च खाने के बहुत से लाभ हैं। यह हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है। इसके सेवन से हमारी आंखों की रौशनी बढ़ती है। जो लोग तीखे भोजन को खाना पसंद करते हैं। वे भोजन के साथ तीखी मिर्च का सेवन करते ही हैं। लेकिन आपको बता दें की आम खाने के बाद कभी हरी मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए। असल में इन दोनों की प्रकृति अलग अलग होती है और आम के बाद हरी मिर्च का सेवन हमारी आंतों को बड़ी हानि पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें – जानें कार्बाइड से पके आम किस प्रकार हैं आपके लिए हानिकारक

2 – करेला

Image source:

करेले को हम सब्जी के रूप में प्रयोग करते ही हैं। साथ ही इसमें बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं। बहुत से रोगों में करेले का सेवन लाभ देता है। कई प्रकार की शारारिक समस्याएं तो करेले के सेवन या इसके जूस के ज़बान से ही नष्ट हो जाती हैं। लेकिन यदि आप आम के सेवन के बाद में करेले को किसी भी रूप में खाते हैं तो इससे आपको जी मिचलाना, उल्टी तथा सांस न आना जैसी समस्या आ सकती हैं। अतः इस बात का ध्यान रखते हुए करेले का सेवन आम के बाद न करें।

3 – रायता

Image source:

भोजन के साथ रायते का सेवन बहुत ही अच्छा तथा लाभदायक होता है। यह हमारे पाचनतंत्र को मजबूत करता है। भोजन के साथ रायते का यूज करना हमारे लिए बहुत लाभकारी होता है। आपको बता दें की रायते का यूज यदि आप आम खाने के बाद करते हैं तो यह आपको कई प्रकार की समस्या दे सकता है। अतः आम के बाद में रायते का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version