Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल भूलकर भी इस प्रकार न करें फलों का सेवन, हो सकती है...

भूलकर भी इस प्रकार न करें फलों का सेवन, हो सकती है बड़ी हानि

0

फलों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। असल में फलों में प्रोटीन तथा विटामिन जैसी बहुत सी चीजें होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो सेहतमंद रहने के लिए हमें फलों का सेवन करना चाहिए, लेकिन हम आपको यह बता दें कि फलों का सेवन करने से पहले हमें उनको खाने का सही तरीका भी मालूम होना चाहिए। जानकारी के आभाव में हम लोग फलों का सेवन तो कर लेते हैं परंतु उसके बाद हमें कई प्रकार की शारारिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। अतः फलों का सेवन हमें उनकी सही जानकारी होने के बाद ही करना चाहिए। फलों को खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए।

असल में फलों में प्रचुर मात्रा में एंजाइम पाए जाते हैं, ऐसे में खाली पेट फलों का सेवन करने पर आपको शारारिक समस्या झेलनी पड़ जाती हैं। इसके अलावा आप फलों का सेवन भोजन से एकदम पहले या बाद में न करें। फलों का पाचन आपके शरीर में अन्य वस्तुओं से जल्दी होता है। इनमें पाए जाने वाले फाइबर्स तथा शर्करा आपके शरीर में जल्दी घुल जाते हैं। जबकि अन इसकी तुलना में अधिक समय में पचता है। ऐसे में यदि आप भोजन के बाद फलों का सेवन करते हैं तो अन के साथ ही फल भी देर से पचते हैं और आपको अपच, डकार या पेट फूलने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अतः भोजन करने के करीब ढाई घंटे बाद ही आप फलों का सेवन करें। आइये अब आपको बताते हैं कि कौन से फल को खाने का क्या तरीका है।

1- सेब

 सेब Image source:

सेब एक अच्छा फल माना जाता है। इसमें आपको प्रचुर मात्रा में प्रोटीन तथा मिनरल्स मिलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। आपको यदि सेब का पूरा फायदा लेना है तो आप इसको बिना छीले ही खाना चाहिए।

2- संतरा

Image source:

यह विटामिन ए, सी, मिनरल्स, सोडियम, फॉस्फोरस तथा कैल्शियम का बड़ा स्त्रोत्र माना जाता है। यह आपके बालों तथा स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने के लिए आप इसको हमेशा दिन में ही खाएं। इसको आप कभी सुबह के समय या रात में न खाएं।

यह भी पढ़ें – गर्मियों इन फलों का सेवन आपके शरीर के सभी विजातीय पदार्थों निकाल देगा बाहर

3- आम

Image source:

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन B-6, विटामिन A, फाइबर, विटामिन C जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। यदि आप आम का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें की इसकी तासीर गर्म होती है अतः दूध के साथ इसका सेवन कभी न करें।

4- नारियल

Image source:

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल तथा वसा नहीं होती हैं। अतः यह आपको मोटापे से बचाता है। सुबह के समय इसका सेवन अधिक अच्छा माना जाता है लेकिन ध्यान रखें कि आप खाली पेट इसका सेवन न करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version