Home स्वास्थ्य गर्भावस्था गर्मी के मौसम में प्रेगनेंसी के दौरान पीजिये ये जूस

गर्मी के मौसम में प्रेगनेंसी के दौरान पीजिये ये जूस

0

आमतौर पर देखा जाए तो प्रग्नेंट महिलाओं को उचित खानपान की बहुत जरुरत रहती है। वर्तमान समय में गर्मियां अपने पुरे शबाव पर हैं। ऐसे मौसम में कुछ खाने पीने का मन नहीं करता लेकिन गर्भवती महिलाओं को यदि उचित खान पान नहीं मिलेगा तो उनके शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अतः जरुरी है कि प्रेगनेंसी की अवस्था में महिलाओं के खानपान का पूरा ध्यान रखा जाए। इस अवस्था में यदि आप ताजे फलों के जूस का सेवन करेंगी तो आपको न सिर्फ विटामिन बल्कि प्रचुर मात्रा में मिनरल्स भी प्राप्त होंगे। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे फलों के जूस के बारे में बता रहें हैं। जिनका सेवन प्रेगनेंसी की अवस्था में आपके लिए बहुत लाभदायक होगा।

1- किवी के जूस का करें सेवन

 किवी के जूस का करें सेवन Image source:

किवी के जूस से आपको प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट तथा विटामिन मिल जाते हैं। इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके पोषक तत्व महिलाओं में पेट की समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी होते हैं। प्रेग्नेंसी की अवस्था में यह जूस महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है।

2- अंगूर का जूस पिएं

Image source:

आपको बता दें कि अंगूर के जूस में एंटीआक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह जूस महिलाओं तथा उनके होने वाले बच्चे की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें आपके लिए जरुरी विटामिन तथा पोषण मौजूद रहते है। आप इस जूस को किसी अन्य जूस में भी मिलाकर पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें – प्रेगनेंसी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पीना है घातक

3- पिएं गाजर अथवा चुकुंदर का जूस

Image source:

इन चीजों के जूस को पीने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक विटामिन मिलते हैं। इनके जूस का सेवन करने से आपके शरीर की खून की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा यह जूस आपके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। इस कारण आपको थकान की समस्या नहीं हो पाती है।

4- सेब के जूस का करें सेवन

Image source:

सेब का जूस भी प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर आपका एनर्जी लेवल बढ़ाता है। यह जूस आपके हिमोग्लोबिन को भी सही रखता है जो कि आपके शिशु को ब्लड की सही मात्रा पहुंचाने में सहायक होता है। इस प्रकार से गर्मियों के मौसम में प्रेगनेंसी के दौरान महिलायें यदि इन जूसों का सेवन करेंगी त न सिर्फ उनके शरीर को लाभ होगा बल्कि उनके होने वाला शिशु भी स्वस्थ बनेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version