Home स्वास्थ्य प्रेगनेंसी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पीना है घातक

प्रेगनेंसी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पीना है घातक

0

जब भी कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो उस घर में खुशी का माहौल हो जाता है। सभी नए मेहमान के घर पर आने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट जाते हैं। प्रेगनेंट होना और नई जान को जन्म देना एक सपने जैसा ही होता है। जिसके लिए हर महिला हमेशा से ही सपना संजोती है। प्रेगनेंसी का दौर हर महिला के लिए बेहद ही नाजुक दौर होता है। इस दौरान सभी के सपनों का केंद्र प्रेगनेंट महिला ही होती है। जो उनकी खुशी की वजह को अपने अंदर संभाले रखती है। प्रेगनेंट महिला को कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। प्रेगनेंट महिला को खासकर अपने खान पान पर ध्यान देना होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि प्रेगनेंट महिलाओं को सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे कई सारी परेशानियां होने लगती हैं।

Drinking soft drinks may harm you during pregnancy1Image Source: babycenter

प्रेगनेंसी एक ऐसा एहसास है जो हर महिला अपनी जिदंगी में महसूस करना चाहती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिला के जीवन में कई सारे बदलाव आते हैं। जिससे महिला को गुजरना होता है। साथ ही इस दौर में महिला को अपने साथ विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी की सूचना मिलते ही घर का हर सदस्य प्रेगनेंट महिला को अपनी तरफ से सुविधाएं प्रदान करने की जद्दोदहद में लग जाता है। साथ ही आस पड़ोस की महिलाएं भी अपने अपने सुझाव देने लगती है कि इस समय में महिला को क्या क्या करना चाहिए और क्या क्या नहीं, लेकिन खुद महिला को भी इस समय में अपना विशेष ध्यान रखते हुए अपने खान पान में बदलाव करना होता है। साथ ही अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। कई बार प्रेगनेंसी के दौरान में बरते जानी वाली सावधानियों के अभाव में महिला कुछ ऐसी ही चीजों का सेवन कर लेती है जिससे उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय में कुछ भी गलत चीज के सेवन का सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

Image Source: s-nbcnews

आपको बता दें कि जैसी ही आपको प्रेगनेंसी का पता चले वैसे ही आपको अपने आहार के लिए भी डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन पर पूरा ध्यान देना होता है। प्रेगनेंसी के दौरान भी महिलाएं अपनी पहले की आदत की तरह सॉफ्ट ड्रिंक पीती हैं, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पीना घातक साबित हो सकता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि प्रेगनेंसी के समय में सोडा, साफ्ट ड्रिंक और अन्य शुगर के ड्रिंक पीने से बच्चे में मोटापा होने की समस्या हो सकती है। साथ ही जो प्रेगनेंट महिलाएं प्रति दिन सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करती हैं उनके बच्चों में जन्म से ही बॉडी मास का इंडेक्स काफी ऊपर होता है। इसके अलावा बच्चों में पाचन और वजन के जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय में प्रेगनेंट महिला को सॉफ्ट ड्रिंक से दूरी बना लेनी चाहिए।

Image Source: co

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version