Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल बीमारी में इन खास जूस का सेवन करने से मिलेगी राहत, कमजोरी...

बीमारी में इन खास जूस का सेवन करने से मिलेगी राहत, कमजोरी भी होगी दूर

0

यदि बीमारी में आप कमजोर महसूस करती हैं तो चिंता न करें। आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बता रहें हैं, जो आपकी सामान्य बीमारियों में आपको बहुत लाभ पहुचायेंगे। अक्सर देखने में आता है कि कई बार हम लोगों को सामान्य रोग आ घेरते हैं और हम लोग डॉक्टर के पास जाते हैं। कई बार तो ज्यादा दवाइयों के सेवन से हमे कई अन्य परेशानिया हो जाती हैं। ऐसे में यहां बताएं जूस आपकी बीमारियों में बहुत लाभदायक साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में।

यह भी पढ़ें – अच्छी सेहत पाने के लिए जूस की जगह करें फलों का सेवन

1 – एसिडिटी की समस्या के लिए  

एसिडिटी की समस्या के लिए  Image source:

यदि आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप गाजर तथा गोभी का रस मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा आप ककड़ी, सेब तथा तरबूज का जूस भी पी सकती हैं।

2 – गठिया रोग के लिए

Image source:

यदि गठिया रोग की समस्या है तो आप शहद अतः नीबू का रस मिलाकर सेवन कीजिये। इससे आपको बहुत लाभ होगा। इसके अलावा आप लहसुन तथा प्याज के रस का एक एक चम्मच लेकर गुनगुने पानी में मिलाकर भी सेवन कर सकती हैं। यह भी बहुत लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें – गर्मियों के मौसम में आपको लू से बचाते हैं यह जूस

3 – टाइफॉइड की समस्या के लिए

Image source:

आप नींबू को गर्म पानी में मिलाकर सुबह सुबह सेवन कीजिये। यह बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा आप संतरे और मौसमी के जूस को भी मिलाकर सेवन कर सकती हैं।

4 – पायरिया की समस्या के लिए

Image source:

इसके लिए आप सेब तथा अमरुद का रस पी सकती हैं तथा इन फलों को सेवन चबा चबा कर कीजिये। पायरिया में संतरे तथा नींबू का रस पीना भी लाभदायक होता है।

5 – खांसी की समस्या के लिए  

Image source:

इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू तथा शहद का रस मिलाकर सुबह सुबह पीजिये। यह काफी लाभदायक होता है। आप लहसुन, तुलसी तथा प्याज के रस का एक एक चम्मच एक गिलास गाजर के जूस में मिलाकर सेवन कर सकती हैं। इस प्रकार से यदि आप इन जूस का सेवन उपरोक्त बीमारियों में करती हैं तो इससे आपकी बीमारियां तो दूर होती ही हैं बल्कि आपकी कमजोरी भी दूर होती है।   

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version