Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल मानसून के दौरान डाइट में शामिल करें ये चीजें, बची रहेंगी बीमारियों...

मानसून के दौरान डाइट में शामिल करें ये चीजें, बची रहेंगी बीमारियों से

0

मानसून का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी की मार झेलने वाले लोगों में पहली बारिश के बाद खुशी की लहार दौड़ जाती है। इस मौसम में जहां चारों और हरियाली भरा मौसम बन जाता है। वहीं कई बीमारियां भी तेजी से फैलने लगती हैं। बरसात के मौसम में बीमारियों से बच कर ही आप इसका लुफ्त उठा सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या तथा डाइट में कुछ परिवर्तन करना होता है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहें हैं। जिनका सेवन आप बरसात में कर अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रख सकती हैं। आइये अब हम आपको विस्तार से बताते हैं इन चीजों के बारे में।

1- सूप का करें सेवन

सूप का करें सेवन Image source:

बहुत से लोग बरसात के मौसम में पकोड़े या अन्य तली चीजें खाना पसंद करते हैं। इस प्रकार की चीजें आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकती हैं। अतः बरसात के मौसम में आप सूप पीने की आदत डालें। सूप में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रिशन पाए जाते हैं साथ ही यह आसानी से पच भी जाता है। यदि आप सूप में गरम मसाला, लहसुन तथा अदरक मिलाकर इसका सेवन करती हैं तो यह मानसून में आपकी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक बन जाता है। अतः सूप का सेवन बरसात के मौसम में आपके लिए सही रहता है।

2- खाएं उबली सब्जियां

Image source:

बरसात के मौसम में यदि आप सब्जियों को उबाल कर उसका सेवन करेंगी तो वे आपके लिए स्वास्थ्यवर्धक कार्य करती हैं। आपको बता दें की सब्जियों को उबालने पर उनके पोषक तत्व तो उनमें बने ही रहते हैं लेकिन आपके स्वास्थ्य को खराब करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। टमाटर, ब्रोकली, मशरूम तथा गाजर आदि को आप आसानी से उबाल कर सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें – मानसून के इस मौसम में आपकी त्वचा को सुरक्षा देंगे ये उपाय

3- तुलसी की चाय का करें सेवन

Image source:

बरसात में लोग तुलसी की चाय का बड़ी संख्या में सेवन करते हैं। इस मौसम में यह आपके लिए बहुत लाभदायक होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं तथा आपके स्वास्थ्य को स्थिर बनाये रखते हैं।

4- न खाएं पत्तेदार सब्जियां

Image source:

मानसून के मौसम में आपको पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। जैसे पत्ता गोभी, पालक आदि का सेवन आपको इस मौसम में नहीं करना चाहिए। यदि आप संतरे, टमाटर या आम का सेवन इस मौसम में करती हैं तो वह आपके लिए बहुत उपयोगी होता है। अतः यहां बताएं गए टिप्स को आप अपने जीवन में फॉलो करें तथा अपने स्वास्थ्य को सही रखते हुए मानसून के मौसम का पूरा लुफ्त उठायें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version