Home स्वास्थ्य अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है सुबह जल्दी उठना

अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है सुबह जल्दी उठना

0

अगर आप हमेशा से ही सुबह के समय देर से उठते आएं हैं तो सुबह जल्दी उठना आपको बिल्कुल पसंद नहीं होगा। लेकिन सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति अपना हर काम समय पर करता है। उसके पास दिन में अपने बाकि काम निपटाने के लिए काफी समय होता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह जल्दी उठने की आदत के कारण, आप अपनी ज़िंदगी में कितना कुछ पा सकते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आप कैसे सुबह जल्दी उठने की आदत को अपने जीवन में अपना सकते हैं।

सुबह जल्दी उठने के फायदे –

1. अधिक ऊर्जावान रहना

अगर आप सुबह के समय जल्दी उठते हैं तो आप पूरे दिनभर चुस्त और ऊर्जावन रहते हैं। साथ ही आप खुद में ज्यादा जोश महसूस करते हैं और हर काम को काफी उत्साह के साथ करते हैं। आप हमेशा किसी भी चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार रहते हैं। आप हर काम के लिए अधिक सजग रहते हैं।

HEALTH-BENEFITS-OF-BEING-AN-EARLY-RISER-1Image Source :https://ghk.h-cdn.co/

2. प्रोडक्टिविटी का बढ़ना

जब आप जल्दी उठते हैं तो आपके पास अपने काम पूरा करने के लिए काफी समय होता है। आप ज्यादा काम करते हैं और आपका दिन काफी प्रोडक्टिव रहता है। समय की कमी ना रहने के कारण आप अपने वो काम पूरे कर सकते हैं, जो आप करना पसंद करते हैं, जैसे कि किताबे पढ़ना, एक्सरसाइज़ करना, योगा करना या घूमना- फिरना आदि। इसके अलावा आप अपने दिन को अच्छे से प्लान कर सकते हैं या आपको कल क्या करना है, वह भी शेड्यूल कर सकते हैं।

Image Source :https://www.hercampus.com/

3. अपनी रचनात्मकता बढ़ा सकते हैं

सुबह के समय आपका दिमाग अधिक सजग रहता है। इसलिए सुबह के वक्त आप अपने काम में अधिक ध्यान लगा सकते हैं। ऐसा करने से यह काम और अधिक अच्छे से होता है। सुबह के वक्त माहौल काफी शांत रहता है, इसलिए हर काम अच्छे से होता है और आपकी रचनात्मक शक्ति भी बढ़ती है। ज्यादातर सफल लोग सुबह के समय जल्दी उठते हैं।

Image Source :https://mdigroup.pl/

4. आप प्रसन्न रहते हैं

सुबह जल्दी उठने की आदत के कारण आप अपने सभी काम समय पर खत्म कर लेते हैं, जिसके बाद आपके पास अपने सभी पेंडिग काम पूरे करने के लिए भी काफी समय रहता है और आप अपने शेड्यूल से काफी आगे रहते हैं। इसलिए आप तनाव से बचे रहते हैं और दिनभर प्रसन्न रहते हैं।

Image Source :https://youqueen.com/

5. अच्छे अंक प्राप्त होते हैं

अध्यन से यह पता चला है कि जो लोग सुबह के समय जल्दी उठते हैं उन्हें परिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। इसलिए अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपको इस आदत से जरूर फायदा पहुंचेगा।

Image Source :https://onlinelearningtips.com/

कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत

1 .धीरे-धीरे शुरूआत करें

अगर आप अपनी ज़िंदगी में अधिकतर देर से सो कर उठें हैं तो धीरे-धीरे इस आदत को अपने जीवन में अपनाएं। अचानक ही कोई बड़ा बदलाव ना करके पहले छोटे कदम बढ़ाएं। उदाहरण के लिए अगर आप अभी 8.30 बजे उठते हैं तो अब से 8.15 बजे उठना शुरू करें। कुछ हफ्तों तक ऐसा ही करें। जब आपको नए समय पर उठने की आदत हो जाए तो अपनी नींद से 15 मिनट और कम कर दें। ऐसा तब तक करते रहें, जब तक आप अपने सोचे हुए लक्ष्य तक ना पहुंच जाएं

Image Source :https://media.parentsociety.com/

2. रात को जल्दी सोने की आदत डालें

अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो यह काफी जरूरी है कि आप रात को जल्दी सोएं। अपना फेवरेट टीवी शो देखने या फिर इंटरनेट पर सर्फिंग करने की वजह से हो सकता है कि आप देर से सोते हों। लेकिन अगर आप मन में यह बात ठान लें कि आपको सुबह जल्दी उठना है, तो आपको रात को जल्दी सोने में दिक्कत नहीं होगी और आप सुबह जल्दी उठेंगे।

Image Source :https://images.medicaldaily.com/

3. अलार्म क्लॉक सही जगह पर रखें

अलार्म क्लॉक को अपने बिस्तर से थोड़ी दूरी पर सेट करके रखें, ताकि जब यह बजे तो आपको इसे बंद करने के लिए अपने बिस्तर से उठना पड़े। अगर आप अलार्म क्लॉक को अपने पास रखेंगे तो हो सकता है कि आप इसे बार-बार स्नूज़ पर डाल दें और सोते ही रह जाएं।

Image Source :https://images.mentalfloss.com/

4. अगले दिन का शेडेयूल बना कर रखें

सोने से पहले अपने अगले दिन का पूरा शेड्यूल तैयार कर लें। जो काम आपको कल करने हैं, उन्हें डायरी में लिख कर रख लें। ऐसा करने से आप यह सोच कर उत्साह से भरे रहेंगे कि आपको अगले दिन यह काम करना है।

Image Source :https://dc-cdn.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

5. हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

आपको कल नाश्ते में क्या पकाना है, यह आज ही तय कर लें। पूरे हफ्ते में खाने का मेन्यू क्या रखना है, यह पहले से लिख कर रखें। ऐसी रेसिपीज़ पकाएं जो हेल्दी हों और उन्हे अपने परिवार के साथ मिलकर खाएं। कल अच्छा और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट बनेगा, यह सोचकर आपको जल्दी नींद आएगी।

Image Source :https://2.bp.blogspot.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version