Home स्वास्थ्य वजन कम करने के लिए लें ये पौष्टिक आहार

वजन कम करने के लिए लें ये पौष्टिक आहार

0

आजकल की लाइफस्टाइल में हर कोई अपने वजन को लेकर गंभीर है और ऐसा हो भी क्यों ना हर कोई चाहता है की उसका वजन संतुलित हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ वजन कम करना ही काफी नहीं होता है। नियंत्रित वजन के साथ हमारी फिगर और बॉडी का शेप भी बहुत मायने रखता है।

आजकल की लाइफस्टाइल मेंImage Source: https://static.becomegorgeous.com/

वजन कम करने के लिए आप हमेशा से यही सुनते आ रहे होंगे कि व्यायाम करने से मोटापा कम होता है, बॉडी शेप में आती है। लेकिन समय की कमी के चलते हर किसी के लिए रोज-रोज व्यायाम करना मुश्किल होता है। आपको जानकर शायद आश्चर्य होगा लेकिन आज हम आपको बताना चाहते हैं कि सुबह के वक्त हेल्दी नाश्ता करके भी आप अपना वजन घटा सकते हैं।

Image Source: https://homepage-inlifepharmapvtl.netdna-ssl.com/

इसके लिए अगर आप साधारण ब्रेकफास्ट कर रहे हैं तो हम आपको बताना चाहते हैं कि वजन कम करने के लिए आपको अच्छे और हाई प्रोटिन वाले ब्रेकफास्ट को लेना शुरू करना पड़ेगा। यह नाश्ता ना केवल आपके प्रोटीन की कमी को पूरा करेगा बल्कि पुरे दिन आपके शरीर को नई ऊर्जा से भरपूर रखेगा।

Image Source: https://www.dicasdecomoemagrecer.com.br/

ब्रेकफास्ट में अगर हम सिर्फ साधारण ब्रेकफास्ट लेते हैं तो यह हमारे वजन को कम नहीं करेगा। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि हम हेल्दी ब्रेकफास्ट लेते हैं लेकिन इससे हमारा वजन कम नहीं हो रहा है| इसलिए आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे जिससे की आपकी भूख भी नियंत्रित रहेगी और आप वजन भी कम कर पाएंगे।

Image Source: https://cdn.klimg.com/

वजन को कम करने वाले नाश्ते

दलिया का सेवन
उच्च फाइबर और प्रोटीन से भरपूर दलिया आपके वजन को कम करने में लाभकारी होता है। यह आपके शरीर की चर्बी को जलाता है, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। यह खाने में ज्यादा हल्का नहीं होता इसलिए दूसरे नाश्तों की तरह इसे खाने से बार-बार भूख लगने की समस्या खत्म हो जाती है। इसलिए लोगों को इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करना चाहिए।

Image Source: https://www.healthline.com/

अंडे के फायदे
सुबह के समय शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसलिए रोजाना सुबह 2 अंडों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको बहुत देर तक भूख भी नहीं लगती है और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। यह वजन कम करने का सबसे सरल और आसान उपाय है। अंडा खाने से शरीर को ताकत और गर्मी मिलती है। इसलिए ठंड के दिनों में अंडा जरूर खाना चाहिए।

Image Source: https://media4.popsugar-assets.com/

उबला हुआ चना
अगर आप चाहते हैं कि आपके नाश्ते से आपका वजन कम हो, साथ ही आपके बाल भी अच्छे बने तो आपको आयरन से भरपूर नाश्ता करना चाहिए। इसके लिए आप सुबह के नाश्ते में उबले हुए चनों का सेवन करें। इसका सलाद खाने से भी वजन कम होता है। इसके लिए एक अनार में उबले हुए चने मिला लें। अब इसके स्वादानुसार चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं और इस सलाद को खाएं।

Image Source: https://loccalbawarchi.files.wordpress.com/

वेजिटेबल शेक
वजन घटाने में जूस और सब्जियां बहुत ही फायदेमंद होती है। तो आज से ही आप अपनी पसंदीदा वेजिटेबल्स का जूस निकालकर उसमे स्वादानुसार थोड़ा नमक और नींबू का रस मिला लें और इसका सेवन करें। यह बढ़ते शरीर और वजन को कम करने में बेहद फायदेमंद होगा। आप टमाटर, गाजर, पालक आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image Source: https://www.nutribulletkitchen.com/

सूजी का उपमा
अगर आप दलिया खाकर बोर हो गए हैं तो सूजी का उपमा भी आपके लिए बेहतरीन है। यह भी आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। सूजी के उपमे को बनाने के कई तरीके हैं। जैसे आप इसे स्पाइसी या फिर वेजिटेबल्स डाल कर भी बना सकते हैं।

Image Source: https://www.seriouseats.com/

ब्राउन ब्रेड
यदि आप एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो ब्राउन ब्रेड को अपने नाश्ते में शामिल करें। इसमें आप टमाटर, बॉयल आलू, हरी चटनी या अन्य कोई वेजिटेबल मिलाकर एक वेजिटेबल ब्राउन ब्रेड सैंडविच तैयार कर लें और नाश्ते में खाएं। यह आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करेगा साथ ही भूख को भी कंट्रोल में रखेगा।

Image Source: https://www.actiwita-ernaehrungskonzept.de/

वजन कम करने के लिए अन्य आहार

1. ओट्समील के सेवन से भी आप अपने बढ़ते वजन को काबू में कर सकते हैं।

Image Source: https://media2.onsugar.com/

2. दिन में ज्यादा से ज्यादा सलाद खाने से भी वजन कम होता है।

Image Source: https://nozinblog.com/

3. वजन कम करने के लिए कैला एक अच्छा स्त्रोत है। सुबह के समय नाश्ते में इसे लेने से पूरे दिन ऊर्जा मिलती है।

Image Source: https://must-coaching.com/

4. दही का सेवन भी पाचन क्रिया को सही रखता है। इसके साथ वजन को भी कंट्रोल में रखता है

Image Source: https://www.tophealthremedies.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version