Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल इन चीजों का सेवन कर आप हमेशा रह सकती हैं स्वस्थ

इन चीजों का सेवन कर आप हमेशा रह सकती हैं स्वस्थ

0

आज का समय प्रदुषण तथा बिगड़े लाइफ स्टाइल से भरपूर है। ऐसे में समय में खुद को स्वस्थ रखना किसी टास्क जैसा ही है। वर्तमान में लोग फास्ट फ़ूड तथा बाहरी भोजन की और सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। ऐसे भोजन या चीजों से हमारे शरीर को जरुरी विटामिन तथा पोषण नहीं मिल पाते। परिणाम यह होता है की हमारे शरीर का रोग प्रतिरोधक सिस्टम कमजोर पड़ जाता है तथा हम बीमार हो जाते हैं। आप हमेशा स्वस्थ रहें इसलिए ही आज हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहें हैं। जिनको यदि आप हफ्ते में एक बार भी खाते हैं तो आप स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

1 – बींस

बींसImage source:

लोभिया, मटर, सोयाबीन तथा राजमा जैसी बींस में प्रचुर मात्रा में फाइबर तथा प्रोटीन पाया जाता है। इनका आप हफ्ते में एक बार सेवन जरूर करें। ये चीजें आपको बहुत सी शारारिक समस्याओं से बचाने का कार्य करती हैं।

2 – शहद

Image source:

इसका सेवन करना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी यह बहुत लाभदायक होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट तथा मैग्नीशियम जैसे तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। अतः यदि आप हफ्ते में एक बार इसका सेवन करते हैं तो आपके स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें – ये हैं महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विशेष टिप्स, स्वस्थ जीवन के लिए जरूर अपनाएं

3 – पालक

Image source:

पालक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन तथा एमिनो एसिड जैसे तत्व काफी मात्रा में होते हैं। ये सभी आपके अंदर के विटामिन्स तथा अन्य तत्वों की कमी को पूरा करने में बहुत सहायक होते हैं। अतः हफ्ते में एक बार आप पालक का जूस या सब्जी का सेवन करते हैं तो आपके स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलता है।

4 – अखरोट

Image source:

इसमें आपको मैग्नीशियम तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जो की आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत लाभकारी होते हैं। डॉक्टर प्रतिदिन कुछ मात्रा में अखरोट का सेवन करने की सलाह देते हैं लेकिन यदि आप हफ्ते में एक बाद इसका सेवन करते हैं तो भी आपको बहुत लाभ मिलता है।

5 –  लो फैट दही

Image source:

इसमें विटामिन्स, मिनरल्स तथा प्रोटीन पाए जाते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। सबसे बड़ी बात है की दही का सेवन आपकी आंत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है तथा इसका सेवन आपके बजन को भी कंट्रोल रखता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version