Home विविध रसोई से झटपट बनाएं ऐग भुर्जी सेंडविच रेसिपी

झटपट बनाएं ऐग भुर्जी सेंडविच रेसिपी

0

आज की इस रेसिपी को आप घर पर नाश्ते में भी सेवन कर सकती हैं, तो ऐसे में आप आसानी से इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इस रेसिपी को आप आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने में कम से कम समय लगता है। आइए जानिए इस रेसिपी को बनाने की विधि।

यह भी पढ़ेः पनीर एग रोल रेसिपी

सामग्री

  •  अंडे – 2 – 3
  •  पाव – 2 -3
  •  प्याज – 1
  •  गाजर – 1
  •  टमाटर – 1
  •  तेल – 1 चम्मच
  •  जीरा – 1/4 चम्मच
  •  कसा हुआ अदरक – 1 चम्मच
  •  हरी मिर्च – 1 कटी हुई
  •  काली मिर्च पाउडर – एक बड़ी चुटकी
  •  हल्दी – एक चुटकी
  •  नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि

  1.  सबसे पहले पाव को बीच से काटकर दो हिस्सों में बांट लें।
  2.  इसके बाद पाव को पैन में गर्म करके अलग रख लें।
  3.  अब इसी पैन में तेल को गर्म कर लें। इसके बाद इसमें जीरा डाल कर भुन लें, इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज को पकने दें।
  4.  इसके बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च को मिला लें, और कुछ सेकेंड तक पका लें।
  5.  इसके बाद इसमें टमाटर डाल कर पका लें। इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट तक ज्यादा आंच में पका लें।
  6.  इसके बाद इसमें गाजर और मसालों का पाउडर और नमक मिला लें।
  7.  इसके बाद सारी चीजों को सही तरह से मिक्स कर लें।
  8.  अंड़ों को तोड़कर पैन में डालें। इसके बाद तैयार मसाले को अंड़ों में डाल लें, इसके बाद मध्यम आंच में तब तक पकाएं, जब तक यह पक ना जाएं।
  9.  गैस की आंच को बंद कर लें।
  10.  इसके बाद पाव में इसे ऐग भुर्जी को भरे।
  11.  इसके बाद ऐग भुर्जी सेंडविच को गरमा गर्म सर्व करें।
egg-bhurji-sandwich1Image Source:

यह भी पढ़ेः पालक पनीर भुर्जी की रेसिपी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version