Home घरेलू नुस्खे सेहत की समस्याओं का उपाय एसेंशियल ऑयल

सेहत की समस्याओं का उपाय एसेंशियल ऑयल

0

आज तक आपने अधिकतर सरसों के तेल को ही हर चीज में इस्तेमाल किया होगा। सही भी है सरसों का तेल ही उत्तर भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तेल है। सरसों को तेल आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही लंबे समय से हमारे घरों में इस्तेमाल होता आया है। इसकी अपनी उपयोगिता है। लेकिन इस तेल के अलावा भी कुछ तेल ऐसे तेल है जिनको नकारा नहीं जा सकता है। इनमें से एक है एसेंशियल ऑयल जो ब्यूटी प्रॉडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारी सेहत पर भी काफी गहरा असर डालते है। इन तेलों के इस्तेमाल करने से शरीर के कई रोग दूर होते है। आपको बता दें कि इन एसेंशियल ऑयल की मदद से हमें मानसिक शांति भी मिलती है। चलिए जानते है एसेंशियल ऑयल के फायदों के बारे में।

1 हल्दी का तेल
हल्दी हमारे शरीर में हर तरह से फायदेमंद होती है। हल्दी से हमारे शरीर के कई रोग ठीक हो जाते है। साथ ही इसमें दर्द को खत्म करने की शक्ति होती है। चोट आदि लगने पर सभी के घरों में आज भी हल्दी का ही इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी को सरसों के तेल में मिलाकर इसे थोड़ा गर्म आंच पर पका ले। इसे ठंडा होने दे इसके बाद इसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकती है। इस तेल से जोड़ो का दर्द और ऑथराइटिस की समस्या में भी फायदा होता है।

Essential oil for health problems1Image Source: 7lifestyletips

2 कढ़ी पत्ते का तेल
एसेंशियल ऑयल में कढ़ी पत्ते को भी शामिल किया जाता है। कढ़ी पत्तें को हमारे भोजन में इस्तेमाल किया जाता है। यह पत्ते हमारे शरीर के ब्लड शुगर के लेवल को ठीक रखते है। कढ़ी पत्तों से एनिमिया, लीवर, दिल की समस्या और पाचन तंत्र भी दुरूस्त रहता है। कढ़ी पत्ते के तेल की कुछ बूंदों को छाछ या जूस में मिलाकर पीने से खट्टी डकारें आना और गैस की समस्या ठीक होती है। साथ ही इस तेल के प्रयोग से बालों का गिरना भी बंद हो जाता है। इसके अलावा बाल सफेद होने भी रूक जाते है।

Image Source: aryzauq

3 लोबान का तेल
लोबान का तेल लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा हैं। लोबान के तेल से सेहत को ठीक करने के चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरिल और पाचन तंत्र को मजबूत करने वाला होता है। लोबान के तेल को इजिप्ट, रोमन और ग्रीक के साथ कई अन्य देशों में भी पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। लोबान का तेल शरीर से गैस को दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा इससे बेचैनी और पसीने की समस्या भी दूर होती है।

Image Source: everythingsforall

4 सौंफ का तेल
सौंफ का तेल पेट की समस्याओं को ठीक करने के काम आता है। इससे अपच की शिकायत दूर होती है। साथ ही चिड़चिड़ेपन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। महिलाओं को होने वाली कई परेशानियों में भी सौंफ का तेल बेहद ही काम आता है।

Image Source: tradekeyindia

5 मोगरे का तेल
सभी तेलों की तरह की मोगरे का तेल भी हमें मानसिक और भावनात्मक शांति प्रदान करता है। साथ ही बैक्टीरियाओं की रोकथाम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा हमें संक्रमणों से भी बचाता है। इस तेल से शरीर में ऐठन की समस्या दूर हो जाती है।

Image Source: staticflickr

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version