Home विविध रिलेशनशिप टिप्स विवाह से पहल लड़की को पता होनी ही चाहिए ये बातें, जानें...

विवाह से पहल लड़की को पता होनी ही चाहिए ये बातें, जानें यहां

0

कई बार विवाह के पहले लड़की होने वाले पति के बारे सही से नहीं जान पाती है और इसी कारण उसके जीवन में आगे कई समस्याएं आ जाती हैं। देखा जाएं तो हर रिश्ता अपने आप में ख़ास होता है और उसको बनाने में लंबा समय लग जाता है। लेकिन वह टूट पल भर में ही जाता है। इसलिए हर रिश्ते को बहुत सम्हाल कर चलना होता है। कई बार रिश्ते बात न करने के कारण टूट जाते हैं तो कई बार आपसी भटभेड के कारण। कुल मिलाकर रिश्तों को साथ लेकर चलने तथा उनको निभाने में एक अलग ही कला की जरुरत होती है। बात यदि पति पत्नी के रिश्तों की होती है तो लड़की को अपने विवाह से पहले ही लड़के के विषय में कुछ बातें पता होनी ही चाहिए अन्यथा विवाह के बाद में उन दोनों के रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसी ही बातें बता रहें हैं। आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

यह भी पढ़ें – ये वास्तु टिप्स आपकी मैरिड लाइफ को बनाएंगे स्वस्थ और प्रेमपूर्ण

लड़की को विवाह से पहले पता होनी चाहिए ये बातें –

1 – सबसे पहले लड़की इस बात को पता करें की लड़की का कैरियर गोल आखिर क्या है और वह खुद को अगले 5 वर्ष में किस स्थान पर देखना चाहता है। इसके अलावा आप लड़के का पेशेंस लेवल जरूर देखें। यह पता करें की वह अपनी किसी प्रिय चीज के खो जानें पर किस प्रकार की प्रतिक्रिया करता है।

2 – लड़के से उसकी पसंदीदा जगह के बारे में भी पूछें तथा वहां घूम कर भी आएं। उसकी आदतों के बारे में भी जानें। लड़के के बारे में बारीकी से जानने के लिए उसके बचपन के बारे में जरूर पूछें तथा उसकी परवरिश के बारे में जानें। लड़के से उसके परिवार के बारे में भी जानें।

विवाहImage source:

3 – आज के समय  फैमिली प्लानिंग के की जरुरत बहुत ज्यादा है। लड़के से इस बारे में जानें की  वह कितने बच्चे चाहता है तथा वह अपनी छुट्टियों को किस प्रकार से मैनेज करता है। लड़के से आप यह भी जानें की उसके अंदर किस प्रकार का टैलेंट है। आप उसको बाहर लाने में लड़के की मदद करेंगी तो लड़के का प्यार आपके लिए और ज्यादा बढ़ जायेगा।

4 – आप लड़के से यह भी जान लें की उसको आपकी कौन कौन सी आदत सबसे अच्छी लगती है। इससे आपको लड़के को जानने में काफी मदद मिलेगी। इस प्रकार से आप यदि इन बातों को विवाह से पहले ही लड़के से पता कर लेती हैं तब आपको अपने आने वाले जीवन की रूपरेखा स्पष्ट हो जाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version