Home विविध रिलेशनशिप टिप्स ये बातें बताएंगी आपके रिलेशनशिप का फ्यूचर

ये बातें बताएंगी आपके रिलेशनशिप का फ्यूचर

0

चाहें रिश्ता मियां-बीबी का हो या गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड का आजकल हर रिश्ते में नोक-झोक जाहिर हैं। इसलिए किसी ने खूब कहा हैं कि जहां झगड़ा होता हैं वहीं प्यार होता हैं। लेकिन जब ये झगड़ा एक अलग रूप ले लेता हैं, तब आपको अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचना पड़ जाता हैं। आजकल गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के रिश्तों में व्हाट्सएप पर ऑनलाइन होने के बावजूद उसका जवाब ना देना, फोन बीजी होना या रोका टोकी जैसे कई समस्याओं की वजह से लड़ाइयां होती है। रोजाना झगड़े होने पर आपको सावधान होने की जरूरत हैं, क्योंकि यही सारी चीजें आपके रिश्ते के फ्यूचर का फैसला करती हैं।

1- भरोसा ना होना-
जिस तरह गाड़ी चार पहियों पर चलती हैं उसी तरह रिश्ते में एक पहिया भरोसा होता है। आपको शायद ये कड़वा लगेगा लेकिन अगर आपको अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं हैं तो रिश्ते को खत्म करना बेहतर होगा। रिलेश्नशिप में भरोसे की कमी होने से लड़ाई झगड़े होते हैं। एक दूसरे से मिलने पर आप बातें करने की जगह फोन चेक करते हैं, जो कि रिश्ते की कमजोरी को दर्शाता हैं। हर रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा होना भी बहुत जरूरी हैं।

भरोसा ना होनाImage Source: https://saudiping.com/

2- अलग-अलग सोच रखना-
कई रिश्तें इस वजह से टूटते हैं क्योंकि दोनों की सोच विपरित होती हैं। कई बार ऐसा होता हैं कि महिलाएं शादी करने के लिए तैयार होती हैं तो वहीं दूसरी ओर पुरुषों को थोड़ा समय चाहिए होता हैं। इसी मुद्दे को लेकर आपकी रोजाना लड़ाई होती हैं, जिसकी बजाय आपको प्यार से एक दूसरे की वजह जानकर हल निकालना चाहिए। शादी का मतलब सिर्फ एक छत के नीचे रहना ही नहीं होता बल्कि कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं।

Image Source: https://eblogfa.com/

3- बदलने की चाहत रखना-
हर इन्सान के अंदर कुछ अच्छाई और खामियां होती हैं और एक सही पार्टनर इन सब चीजों को ताक पर रख कर आपको खुले दिल से अपनाता हैं। लेकिन अगर आपका साथी आपके ड्रेसिंग सेंस, जीवन शैली या करियर को लेकर रोका-टोकी कर रहा हैं तो समझ जाएं कि आपके रिश्ते की उम्र ज्यादा नहीं हैं। महिला हो या पुरुष हो आजकल किसी को भी लाईफस्टाइल में दखलअंदाजी करना पसंद नहीं आता हैं।

Image Source: https://i.huffpost.com/

4- काम को महत्व न देना-
जब आप रिलेशनशिप में आते हैं तब आपको सिर्फ एक-दूसरे से प्यार ही नहीं बल्कि एक दूसरे के काम को भी इज्जत देनी चाहिए। अगर आपको अपने पार्टनर के काम पर संदेह हैं या पसंद नहीं करती तो रिश्ते को आगे बढाने से पहले 1 बार सोच लें क्योंकि आगे जाकर ये बातें बार बार उठेगी।

Image Source: https://www.yinyangrelationship.com/

5- दोनों तरफ से बराबर कोशिश करना-
रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने और निभाने की जिम्मेदारी किसी एक की नहीं होती हैं। लेकिन अगर आपके रिश्ते में सिर्फ आप ही कोशिश करती हैं या फिर आप ही झगड़े को सुलझाती हैं तो आपको कुछ कड़े कदम उठाने की जरूरत हैं। इस तरह के रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चलते हैं।

Image Source: https://cdn.relrules.com/

6- एक दूसरे की चाहत की परवाह ना करना-
एक दूसरे की चाहत या जरूरत का ख्याल रखने से रिश्ते की डोर और मजबूत हो जाती हैं। ये सब आदतें आप के पार्टनर की आदतों से पता चल जाती हैं कि उसे आपकी चाहत की फिक्र हैं या नहीं.. रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए बहुत प्यार, समझौते की जरूरत होती हैं। लेकिन अगर आपकी रिलेशनशिप में इन सब चीजों की कमी हैं तो इसको आगे बढ़ाने के बारे में भूल जाइए।

Image Source: https://stylesweekly.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version