Home विविध फ़ैशन एंक्लेट्स से हाईलाइट करें पैरों को

एंक्लेट्स से हाईलाइट करें पैरों को

0

अगर आप पायल पहनती हैं और आप उसे पहनते पहनते ऊब गई हैं तो एंकलेट्स एक बेहतर विकल्प हैं। इसे महिलाए अपने पैरों को हाईलाइट करने के लिए पहनती हैं साथ ही इसे पहनने से पैरों में अलग रौनक आ जाती हैं। आजकल के फैशन के दौर में एंकलेट्स सिर्फ मोती तक सीमित नहीं रहे हैं बल्कि प्लास्टिक, जूट, ग्लास के रुप में भी आ रहे हैं।

अगर आप पायलImage Source: https://img0.etsystatic.com/

प्लास्कि एंक्लेट्स
इन एंक्लेट्स को मुलायम और लाइट प्लास्टिक की मदद से बनाया जाता हैं। यह दिखने में काफी सुंदर होते हैं। इनमें मोती और मेटल जैसी चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता हैं ताकि यह काफी स्टालिश और सुंदर दिखाई दें।

Image Source: https://g01.a.alicdn.com/

लकड़ी का एंक्लेट्स
आपको लकड़ी के बने हुए एंक्लेट्स काफी आराम से मिल जाएंगे। इन एंक्लेट्स की डिमांड आजकल हर लड़की करती हैं। इन एंक्लेट्स को अगर लकड़ी की चमड़ी और प्लास्टिक के साथ इस्तेमाल किया जाएं तो यह और भी क्लासी और स्टालिश लुक देती है।

Image Source: https://www.dhresource.com/

स्टोन एंक्लेट्स
इन एंक्लेट्स को बनाने के लिए आप स्टोन्स या फिर रत्न का इस्तेमाल कर सकती हैं। रत्न आपके एंक्लेट्स को काफी स्टालिश लुक देते हैं। चीन, भारत, इटली और इंडोनेश्यिा जैसे देशों के साथ यह आपको कुछ और देशों में भी आसानी से मिल जाएगा।

Image Source: https://g03.a.alicdn.com/

ग्लास के एंक्लेट्स
यह एंक्लेट्स आजकल ट्रेंड में हैं और यह पैरों में काफी अच्छी लगती हैं। इन्हें दूसरे एंक्लेट्स से अलग लुक देने के लिए इनमें कांच के मोती का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसी के साथ इनके अलग अलग आकार और साइज में बनाया जाता हैं। इनको स्टालिश बनाने के लिए स्टालिश कांच के मोती के साथ मिक्स मैच कर के बनाया जाता हैं। इसी के साथ आप इसमें कुछ न्यू स्टाइल भी जोड़ सकती हैं।

Image Source: https://www.beadingbikini.com/

जूट एंक्लेट्स
यह एंक्लेट्स काफी ट्रेंडी और फैशनेबल होते हैं। इन एंक्लेट्स को बेहतर लुक देने के लिए इनमें पत्थर और मोतियों को मिलाकर बनाया जाता हैं।

Image Source: https://img0.etsystatic.com/

आप भी भांग और चमडे़ की मदद से अपने लिए एंक्लेट्स बना सकती हैं। तो अब से आप जब भी शॉपिंग करने जाएं तो कुछ विशेष और ट्रेंडी एंक्लेट्स जरूर खरीदें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version