Home स्वास्थ्य फूलों की चाय से बनाएं सेहत

फूलों की चाय से बनाएं सेहत

0

आपने अपने घर में हर्बल टी और नॉर्मल टी को तो पिया ही होगा इन चायों को अमूमन हमारे भारतीय घरों में हमेशा से ही बनाया जाता है। इसके अलावा भी चाय के कई प्रकार होते है। विभिन्न देशों में चाय बनाने के भी भिन्न भिन्न तरीके मौजूद है। शहरों में आजकल हर्बल टी को पीने का प्रचलन बढ़ गया है। इसका बड़ा कारण हर्बल टी के शरीर पर होने वाले प्रभाव भी है। विभिन्न तरह के आंकडे बताते भी है कि पांरपरिक चाय को पीने वालों की संख्या तेजी से घट रहीं है। चाय के कई प्रकार ऐसे भी है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही आपको छरहरी काया देने में भी सक्षम हैं। आजकल की महिलाएं अपने वजन को लेकर काफी सजग है। इस कारण भी वह अपने वनज को नियंत्रित रखने का हर संभव प्रयास करती हैं। जो महिलाएं अपने वनज को नियंत्रित करने के लिए विचार कर रहीं है उन सभी के लिए वरदान की तरह ही है यह फूलों वाली चाय। आइए जानते है कि किन किन फूलों से बनती हैं यह चाय जो आपको कुछ ही दिनों मे कर देगी स्लिम…

आपने अपने घर में हर्बल टी और नॉर्मलImage Source: https://images.forwallpaper.com/

1 गुड़हल के फूलों की चाय
लड़कियों अगर अपना मोटापा कम करना चाहती है तो उन्हें गुड़हल से बनी चाय को अपनाना चाहिए। गुड़हल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है। यह एंटी ऑक्सीडेंट हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया में सुधार करता हैं।

Image Source: https://img.relax.ru/

इसे बनाने की प्रक्रिया – करीब दो कप पानी में गुड़हल के फूल लें और उसकी सूखी पत्तियों को डाल दीजिए। इसके बाद इस पानी को गैस पर उबालने के लिए रख दीजिए। जब पानी आधा रह जाए तक इसे उतार कर छान लीजिए। इसके बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे और शहद को मिला दीजिए। यह चाय तैयार है। इस चाय का लाभ लेने के लिए आपको इसे दिन में करीब दो से तीन बार लेना चाहिए।

2 गुलाब से बनी चाय
गुलाब के फूल हर किसी को पंसद आते ही है। इसके अलावा इसकी खूशबू तो हर किसी को अपना दिवाना बना ही देती है। इसी प्रकार गुलाब की चाय में से भी गुलाब की बहुत ही अच्छी महक आती हैं। यह चाय आपके वजन को कम करने का एक बेहतरीन उपाय है।

Image Source: https://durgaspeaks.files.wordpress.com/

इसे बनाने की प्रक्रिया – एक पैन में थोड़ा पानी ले लीजिए। इसके बाद इसमें आप गुलाब की कुछ पत्तियां डाल दीजिए। सुखे हुए गुलाब की पत्तियों को आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पानी को उबालने के बाद आप इसे छान कर, इसमें अपनी सहुलियत के अनुसार शहद मिला सकती है या फिर बिना शहद के भी इसका सेवन किया जा सकता है।

3 चमेली से बनी चाय
चमेली के फूलों के कई सारे फायदे होते है। इस फूल का जिक्र हमारे आयुर्वेद में भी मिलता है। इसे हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फूल बताया जाता है। यह हमारे शरीर के सभी विषैले तत्वों को बाहर कर देता है।

Image Source: https://z1z9.com/

इसे बनाने की प्रक्रिया – इसको बनाने के लिए आपको पानी में चमेली के फूलों को डालना चाहिए और फिर इसे एक ढक्कन से ढककर उबलने देना चाहिए। करीब दस मिनट बाद गैस बंद कर छान कर इसे पी लेना चाहिए।

अगर आपको भी एक छरहरी काया पानी है और आप चाहती है बिना वर्कआउट किए आप जल्द अपना वजन कम कर ले तो अपनाएं इन चाय को और देखें इनका कमाल…

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version