Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण स्वास्थ्य- इन नियमों के साथ करना चाहिए भोजन, कभी नहीं होंगी बीमार

स्वास्थ्य- इन नियमों के साथ करना चाहिए भोजन, कभी नहीं होंगी बीमार

0

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी भी समय भोजन कर लेते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। असल में सभी लोगों के भोजन करने का एक अलग तरीका होता है इसलिए कई लोग कहते हैं कि भोजन सिर्फ उस समय किया जाना चाहिए जब आपको भूख लगती हो। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि समय के अनुसार आपको भोजन कर लेना चाहिए। देखा जाये तो ये दोनों बातें अपने स्थान पर सही हैं। ऐसे में बहुत लोग इस शंका में पड़ जाते की भोजन करने का सही समय और तरिका आखिर क्या है। यहां हम इन दोनों क बारे में ही बताने जा रहें है ताकी आपका स्वास्थ्य सदैव सही बना रहें। आइये अब हम आपको विस्तार में बताते हैं इस बारे में।

स्वास्थ्यImage source:

भूख लगने पर भोजन करने के बेनिफिट  

1 – असल में जब आपको भूख लगती हैं तब आपका मस्तिष्क सही से अपना कार्य करना बंद कर देता है। अतः यदि आप भूख लगने पर भोजन करती हैं तब ऐसे भोजन से आपके शरीर की सभी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। इस भोजन से आपको वे न्यूट्रीयेंट्स मिल जाते हैं जिनकी जरुरत आपके शरीर को उस समय होती है।

यह भी पढ़ें – भोजन करते वक्त पानी पीना है नुकसानदायक

2 – यदि आप भूख लगने पर भोजन कर लेती हैं तो इससे भोजन के मिनरल्स, फाइबर तथा विटामिन आपके शरीर में अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं और आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है।

Image source:

समय पर भोजन करने के फायदे

1 – यदि आप समय पर भोजन करते हैं तब भी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। असल में आप उस समय सही समय पर सही डाइट लेते हैं तब आपके पाचन तंत्र पर ज्यादा भार नहीं पड़ता और आप स्वस्थ रहते हैं।

यह भी पढ़ें – जमीन पर बैठकर भोजन करने से दूर होती है कई बीमारियां

2 – यदि आप सही समय पर भोजन करने वाले शेड्यूल को फॉलो नहीं करती हैं तो आपको पेट से सम्बंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। अतः यदि आप सही समय पर भोजन करेंगी तो पेट की समस्याओं तथा थकान से बची रहेंगी। इस प्रकार से आप समय पर भोजन करें अथवा भूख लगने पर भोजन करें यह आप अपने शरीर के हिसाब से खुद तय कर लें और स्वस्थ रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version