Home स्वास्थ्य बैठे-बैठे होने लगी है गैस की समस्या, तो अपनाएं यह सरल उपाय

बैठे-बैठे होने लगी है गैस की समस्या, तो अपनाएं यह सरल उपाय

0

आज की व्यस्त दिनचर्या में हर महिला पूरा दिन ऑफिस और घर के कामों में ही निकाल देती हैं। इसके चलते महिलाएं कई सारी बीमारियों की चपेट में आने लगी हैं, इन बीमारियों में गैस होना आज की मुख्य बीमारी बन चुकी है। लेकिन अगर हम इन अपने शरीर पर थोड़ा सा भी ध्यान दें तो हमारे पास बीमारियां आए ही नहीं। आजकल आम होती जा रही गैस की समस्या से जल्द ही छुटकारा पाने के लिए हम आप सभी के लिए कुछ खास नुस्खें लेकर आएं है, इन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं…

image source:

यह भी पढ़े – गैस की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करेंगे योग के यह 5 आसन

1. नींबू
गर्मियों में नींबू का सेवन करना हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। नींबू में कई ऐसे तत्व मौजूद होते है, जो हमारी पाचन क्रिया को दुरूस्त करते हैं। इस कारण ही कई बीमारियों में नींबू का सेवन किया जाता है। गैस की समस्या होने पर आप नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं, इसके साथ ही आपको थोड़ा सा नमक भी मिला लेना चाहिए। इसके अलावा आप लेमन टी का सेवन भी कर सकती हैं।

image source:

2. अजवाइन
अजवाइन का उपयोग कई सालों पहले से ही हमारे खाने में किया जाता रहा है। पेट में होने वाली गैस के लिए अजवाइन काफी उपयोगी साबित होती है। जब भी आपको गैस की समस्या होने लगे, तब आप गुनगुने पानी के साथ थोड़ी सी अजवाइन को ले लें। इससे आपको होने वाली एसिडिटी से तुरंत राहत मिल जाएगी।

image source:

यह भी पढ़े – गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन

3. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर को त्वचा को खूबसूरत बनाने वाली कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। गैस की परेशानी होने पर आप करीब 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को कम गर्म पानी में मिलाकर पी लीजिए। इस उपाय से भी आपको तुरंत ही राहत मिलने लगेगी।

image source:

4. पुदीना
गर्मियों के मौसम में पुदीने का सेवन करना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हमारे शरीर में ठंडक बनी रहती है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती है। गैस की समस्या से बचने के लिए आपको अपने खाने में पुदीने को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप पुदीने के जूस का भी सेवन कर सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़े – यूं दूर करें गर्भावस्था के समय बनने वाली गैस को

5. अन्य घरेलू नुस्खा
गैस की समस्या होने पर आप एक गिलास नींबू पानी लें और इस पानी में थोड़ी सी अजवाइन, थोड़ा सा काला नमक, थोड़ा सा जीरा, पुदीने का रस व करीब एक चम्मच मिश्री मिलाकर, इसका सेवन करना चाहिए। यह गैस का काफी कारगर और प्रभावी उपाय है।

image source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version