Home त्वचा की देखभाल फेसवॉश करते समय अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा अद्भुत निखार

फेसवॉश करते समय अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा अद्भुत निखार

0

फेस वॉश करना भी अपने आप में एक कला है। यदि आप सही तरीके से फेस वॉश नहीं करती हैं तो आपके चेहरे का ग्लो धीरे धीरे खत्म होता जाता है। क्या आप सही तरीके से चेहरा धोती हैं। क्या आप जानती हैं कि किस तरीके से चेहरा धोने से हमारे पोर्स से सारी गंदगी बाहर निकलेगी। ऐसे ही कुछ सवाल हैं। जिनके बारे में हम लोग बहुत कम जानते हैं। सभी महिलायें अपने चेहरे को समय से साफ तो करती हैं, पर यदि वे कुछ जरुरी बातों को ध्यान रखेंगी तो उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो दिखाई पड़ेगा। आज हम आपको फेसवॉश से सम्बंधित कुछ जरुरी टिप्स यहां दे रहें हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

यह भी पढ़ें – फेसवॉश के दौरान न करें यह छोटी-छोटी गलतियां

1 – यदि आप फेसवॉश यूज कर रहीं हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को गीला कर लीजिये। इसके बाद ही फेसवॉश का यूज कीजिये। ध्यान रखिये की आप कभी भी गर्म या गुनगुने पानी से अपना चेहरा न धोएं। ऐसा करने पर आपकी स्किन रूखी हो सकती है। अतः सही ढंग को अपनाएं और पूरा लाभ पाएं।

2 – दूसरी बात का सही क्लींज़र का चुनाव करें। यदि आप क्लींज़र का यूज चेहरा धोते समय करती हैं तो अपने अनुसार सही क्लींज़र का उपयोग ही कीजिये। इससे आपकी स्किन का PH लेवल सही रहता है। अच्छा होगा कि यदि आप हमेशा माइल्ड और नेचुरल क्लीन्ज़र का यूज करें। इनसे चेहरे की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है।

3 – यदि आपके चेहरे पर मेकअप लगा हुआ है तो सबसे पहले मेकअप रिमूवर का यूज कीजिये तथा उसके बाद फेसवॉश से अपने चेहरे को साफ कीजिये। ऐसा करने पर आपका चेहरा सही से साफ हो जाता है।

फेसवॉशImage source:

4 – यदि आप फेसवॉश का यूज चेहरा साफ करने में करती हैं तो क्‍लॉकवाइज डायरेक्‍शन में ही चेहरे को रगड़ कर साफ कीजिये। यहां इस बातों पर भी ध्यान दीजिये कि आप हमेशा हल्के हाथ से अपने चेहरे को साफ कीजिये।

5 – यदि आप चेहरे को वॉश कर लें तो उसके बाद मॉश्चराइजर का यूज जरूर कीजिये। ऐसा करने पर आपकी स्किन सॉफ्ट तथा हाइड्रेटेड बनी रहती है। इस प्रकार से यदि आप फेसवॉश करती हैं तो आपके चेहरे से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है तथा आपके चेहरे पर नया ग्लो आने लगता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version