Home स्वास्थ्य मॉर्निंग वॉक के बाद खाने में जरूर खाएं यह चीजें

मॉर्निंग वॉक के बाद खाने में जरूर खाएं यह चीजें

0

सुबह की मॉर्निंग वॉक से हमारा शरीर पूरे दिन तरोताजा महसूस करता है, अगर आप भी सुबह के समय मॉर्निंग वॉक लिए जाती हैं, तो ऐसे में हम आपको बता दें कि घर आकर आपको नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो कि आपके शरीर को ऊर्जा दे सकें। आज हम इस आर्टिकल में आपको यह बताने जा रहें हैं कि सुबह की मॉर्निंग वॉक के बाद आप नाश्ते में क्या-क्या खा सकती हैं।

मॉर्निंग वॉकImage Source: 

यह भी पढ़ेः सुबह या शाम किस समय करें एक्ससाइज? आइए जानें

दही (Yogurt)

सुबह की मॉर्निंग वॉक के बाद दही खाने से हमारे शरीर को प्रोटीन मिलता है, जिससे हमारी मांसपेशियां मजबूत हो जाती है और शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। इसी के साथ इससे वजन भी कम होता है।

Image Source: 

ओटमील (Oatmeal)

मॉर्निंग वॉक के बाद ओटमील खाने से हमारे शरीर को फाइबर और कार्ब मिलते हैं, इसका सेवन करने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। आप चाहे तो इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें फल भी डाल सकती हैं।

Image Source: 

बादाम (Almonds)

मॉर्निंग वॉक के बाद बादाम के साथ ही आप कार्नफ्लेक्स या फिर मिल्क शेक का सेवन जरूर करें। बादाम में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो कि कई रोगों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः सेब में छिपा है आपकी सेहत का खजाना

फ्रूट सैलेड (Fruit Salad)

फ्रूट सैलेड का सेवन करने से हमारे शरीर को एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर मिलते हैं, इसलिए सुबह दौड़ने के बाद आप फ्रुट सैलेड का सेवन जरूर करें। आप चाहें तो इसमें अपने मनपसंद फ्रूट्स का सलाद बनाकर इसका सेवन कर लें।

Image Source: 

केला (banana)

कई लोगों को ऐसा लगता है कि केले में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिस कारण उनका वजन बढ़ सकता है, जिसके कारण वह कभी भी केले का सेवन नहीं करती हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि केले का सेवन करने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है और आप बिना किसी झिझक के इसका सेवन कर सकती हैं।

Image Source: 

सब्जियां (vegetables)

आप चाहे तो दौड़ने के बाद सब्जियों का सेवन भी कर सकती हैं। सब्जियों का सेवन करने से हमारे शरीर को विटामिन, एंटी ऑक्सिडेंट और मिनरल्स मिलते हैं, जो कि हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः लौकी और अदरक का जूस पीने से शरीर में होते हैं कई फायदें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version