Home विविध रसोई से गर्मी में लें ‘फ्रूट लस्सी’ का मजा – Fruit Lassi Recipe

गर्मी में लें ‘फ्रूट लस्सी’ का मजा – Fruit Lassi Recipe

0

चुभती जलती गर्मी के दिन आ चुके हैं। हर कोई गर्मी से परेशान है। मौसम की तपिश से राहत पाने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से उपाय कर रहा है। इस मौसम में हर कोई ठंडी चीजों के करीब रहना चाहता है। कुछ लोग ठंडी जगहों पर घूमने फिरने का प्लान बना रहे तो कुछ इस तपती गर्मी में ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन कर अपने आप को ठंडा रखने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौसम में फ्रूट लस्सी पीने के मज़े ही कुछ और हैं तो चलिए जानते हैं क्या है इसे बनाने की विधि।

सामग्री-
दही 2 कप
दूध 1 कप
आम कटा हुआ 1
केले कटे हुए 2
बादाम 5
इलायची 4 से 5 छोटी
चीनी या शहद स्वादानुसार
बर्फ के टुकड़े 5

fruit lassi recipe1Image Source: ahungrychef

बनाने की विधि:- फ्रूट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में केले, आम, दूध, बादाम और इलायची के बीज डालकर बारीक कर लें। जब ये अच्छी तरह पिस जाएं तो बाद में इसमें दही, बर्फ के टुकड़े और शहद या चीनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें। जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसे एक गिलास में डाल कर सभी को सर्व करें। इसका स्वाद चख कर लोग आप की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।

Image Source: entrechiquitines

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version