Home बालों की देखभाल कड़ी पत्ता से मिलेंगे लंबे और चमकदार बाल

कड़ी पत्ता से मिलेंगे लंबे और चमकदार बाल

0

आपने फिल्मों और विज्ञापनों में अभिनेत्रियों के सुंदर लंबे और चमकदार बालों को देखा होगा। जिसके बाद आपके मन में भी ऐसे बालों को पाने की इच्छा होती होगी। लेकिन क्या आप जानती है की वह अपने बालों को ऐसा करवाने के लिए कितने ट्रीटमेंट और कैमिकल का इस्तेमाल करती है। लेकिन अगर हम आज कहें कि आपको ऐसे बाल अपने घर में कुछ साधारण उपायों को अपनाकर मिल सकते हैं तो शायद आपको यकिन नहीं होगा। लेकिन यह सच हैं। सुंदर बाल पाने के लिए आपके घर में ही एक जादूई मिश्रण मौजूद होता है। जिसके बारे में जानकारी ना होने पर आप सिर्फ उसको एक तड़का लगाने वाली चीज ही समझते हैं। जैसा की हमने बताया की बाहर से बालों पर ट्रीटमेंट करवाने के लिए आपको अपनी जेब तो ढ़ीली करनी पड़ती ही है। साथ ही इसके कई दुष्प्रभाव भी होते हैं। लेकिन हमारे आज बताए गए इस मिश्रण को इस्तेमाल करने का ना की साइड इफेक्ट है और ना ही इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी।

आपने फिल्मों और विज्ञापनोंImage Source: https://agrihome.in/

आज हम आपको ज्यादातर हर घर में पाई जाने वाली करी पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। जिसे लोग खाने में स्वाद लाने के लिए तड़के में रुप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की इसमे कई प्रकार के औषधिए गुण भी होते हैं। जिनके कई स्वास्थ्य लाभ भी है। इसके अलावा यह बालों में सुधार लाने में कितनी मददगार है। आपने भी देखा होगा की खराब लाइफस्टाइल या फिर सही समय पर खाना ना खाने के कारण हमारे शरीर को पूर्ण पोषण नहीं मिल पाता है। जिस वजह से हमारे बालों की समस्याएं शुरू हो जाती है। लेकिन आज हम आपको करी पत्ते के प्रयोगों के बारे में बताएं। जिनसे आपके बालों में चमक के साथ एक नयी जान आ जाएगी। साथ ही इससे आपके बाल भी बढ़ने लगेंगे।

Image Source: https://timesnowbreakingnews.com/

एक हेयर टॉनिक के रूप में करी पत्तियों का इस्तेमाल
करी पत्ते का इस्तेमाल बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक के रूप में भी किया जा सकता है। यह एक उत्कृष्ट टॉनिक है जो कि बालों को अंदर से आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके उनके विकास को बढ़ावा देने के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से बाल काफी तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही बालों से संबंधित कई समस्याओं से भी यह निजात दिलाता है। तो चलिए बताते हैं आपको इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

एक हेयर टॉनिक के रूप में कैसे इस्तेमाल करें…
•    एक कटोरी में सबसे पहले कुछ करी पत्ते लें और उसमें पानी डालकर उबालने के लिए रख दें।
•    जबतक पानी हरे रंग का ना हो जाए तब तक उसे उबालते रहें।
•    इसके बाद उस हरे पानी को एक एक टॉनिक के रूप में सिर पर मालिश करने के लिए इस्तेमाल करें।
•    इस प्रकिया को आप सप्ताह में दो बार दोहरा सकता है।
•    आपको दो सप्ताह के अंदर ही अंतर दिखने लगेगा।

Image Source:https://i.ytimg.com/

हेयर मास्क के रूप में करी पत्तियों का इस्तेमाल
करी पत्ते का इस्तेमाल आप हेयर मास्क के रूप में भी कर सकती हैं। इससे आपके बाल चमकदार होने के साथ-साथ खूबसूरत बनते हैं। इसके अंदर बालों को मॉइस्चराइजिंग करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। जो बालों को गहराई से साफ करते है और बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत बनाते हैं।

हेयर मास्क के रूप में कैसे इस्तेमाल करे…

विधि-1
•    एक कटोरी में सबसे पहले करी पत्ते लें और उसमे दही और शिकाकाई मिलाएं।
•    फिर इसको पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
•    उसके बाद इसे बालों पर एक मास्क की तरह लगाएं या फिर मालिश करें।
•    15 मिनट तक फिर इस पेस्ट को बालों पर ऐसा ही लगा छोड़ दें।
•    उसके बाद इसे हल्के शैम्पू की मदद से धो लें।

Image Source: https://photos1.blogger.com/

विधि-2
•    करी पत्ते के साथ उसमें मेथी के बीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
•    फिर इसे हेयर मास्क की तरह अपने बालों पर अप्लाई करें।
•    इसे कम से कम 2 घंटे तक अपने बालों पर ऐसा ही लगे रहने दें।
•    फिर हल्के शैम्पू की मदद से बालों को धो लें।
•    यह हेयर मास्क आपके बालों को सॉफ्ट, हेल्दी और चमकदार बनाने का काम करेगा

Image Source: https://nirbhayam.com/

विधि -3
•    करी पत्ते के साथ दही और नीम मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
•    फिर इसे अपने बालों पर हेयर मास्क की तरह लगाएं या मालिश करें।
•    उसके बाद कम से कम इसे बालों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें
•    जब यह सूख जाए तो इसे हल्के शैम्पू की मदद से धो लें।

Image Source:https://mamainthekitchen.files.wordpress.com

हेयर ऑयल के रूप में करी पत्ते का इस्तेमाल
करी पत्ता बालों के लिए कई तरह से लाभदायक है,खासकर के अत्यधिक भूरे रंग के बालों के लिए, रुखे बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। यह जरूरी पोषक तत्वो है जो बालों के लिए बेदह जरुरी है।

हेयर ऑयल के रूप में कैसे इस्तेमाल करे…
•    करी पत्तों को सुखाने के बाद नारियल का आधा कप तेल लें।
•    उसके बाद इन दोनों को मिलाकर 2 से 3 मिनट के लिए उबाल लें
•    फिर जब यह ठंडा हो जाए तो बालों पर इसकी मालिश करें।
•    फिर इसे 30 मिनट तक के लिए अपने बालों पर लगा कर छोड़ दें
•    फिर एक हल्के शैम्पू की मदद से धो लें।

Image Source:https://www.thefitindian.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version