Home घरेलू नुस्खे कब्ज को करें घरेलू उपायों से दूर

कब्ज को करें घरेलू उपायों से दूर

0

अक्सर देखा गया है कि कब्ज की समस्या होने पर हम किसी से यह बात खुल कर नहीं कर पाते। यह एक ऐसी बीमारी है, जिस का शिकार हर इंसान होता है। दरअसल कब्ज की यह परेशानी आमतौर पर तब होती है, जब शरीर में पानी की कमी , खाने में सही डाइट ना लेना, व्यायाम ना करना और काम के बोझ से। ऐसे तो कब्ज की यह बीमारी हर किसी को हो जाती हैं, लेकिन आमतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को यह समस्या ज्यादा होती है। महिलाओं को यह बीमारी इसलिए ज्यादा होती हैं, क्योंकि वह पानी का सेवन कम करती हैं और चटपटा खाने में सबसे आगे होती हैं। अक्सर शर्म के कारण लोग इस समस्या के बारे में किसी से नहीं कहते, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बेहद शर्म की बात होती है। लेकिन हमें इसके इलाज पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप को हर एक दो दिन छोड़कर कब्ज का सामना करना पड़ रहा हैं, तो यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए वक्त रहते इस बीमारी का इलाज करवाएं। इस बीमारी से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी कर सकते हैं।

अक्सर देखा गया हैImage Source: https://www.swagger.mx/

तिल के बीज
तिल के बीज की मदद से कब्ज से राहत पाई जा सकती हैं। अगर तिल के इन बीजों को सलाद या अनाज में मिक्स कर दिया जाए तो इससे कब्ज से छूटकारा पाया जा सकता है। तिल के बीजों को कॉफी में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता हैं। इससे कब्ज से राहत पाई जा सकती हैं।

Image Source: https://1.bp.blogspot.com/

गुड़
रात को सोने से ठीक आधे घंटे पहले गुड़ का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती हैं। गुड़ में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिससे हमारे शरीर को कब्ज से राहत मिलती हैं।

Image Source: https://cdn2.curejoy.com/

पुदीना और अदरक
पुदीना और अदरक दोनों की चाय कब्ज के दौरान पीने से इस समस्या से आसानी से छूटकारा पाया जा सकता हैं। अदरक की चाय भी कब्ज से छूटकारा पाने के लिए काफी मददगार होती है। अदरक काफी गर्म होता हैं, जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती हैं। इससे हमारा पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।

Image Source: https://shkolazhizni.ru/

ऑलिव ऑयल और मेवे
ऑलिव ऑयल और मेवे को खाने से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। ऑलिव ऑयल और मेवे का सेवन साथ करने से पेट को दर्द और कब्ज से राहत मिलती हैं।

Image Source: https://media.fromthegrapevine.com/

कॉफी
कॉफी पीने से कब्ज की समस्या काफी जल्दी दूर हो जाती है। कॉफी घर में ना हो तो आप गर्म पानी, हर्बल टी और नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

Image Source: https://www.francoimoveis.net/

आलूबुखारा
आलूबुखारा में फाइबर मौजूद होता है, जिसे खाने से पेट से जुड़ी सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोज 3 से 4 आलूबुखारा खाने से कब्ज बड़ी आसानी से दूर हो जाता है।

Image Source: https://www.berrinyigit.com/

प्राणायाम और योग
कब्ज को दूर करने के लिए प्राणायाम और योग काफी फायदेमंद होते हैं। ज्यादा खाना खाने के बाद अगर आपको नींद आने लगे तो आपको सैर पर जाना चाहिए।

Image Source: https://static1.squarespace.com/

अमरूद और पपीता
अमरूद और पपीता दोनों ही फल कब्ज की परेशानी से छूटकारा दिलाते हैं। यह फल आप कभी भी खा सकते हैं। इन फलों से हमारी आंते साफ और स्वस्थ्य हो जाती है।

Image Source: https://servingjoy.com/

दूध और घी
दूध में 2 से 3 चम्मच घी मिलाकर पी लें। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से कब्ज पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

Image Source: https://lh3.googleusercontent.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version