Home स्वास्थ्य ऐसे पाएं प्राइवेट पार्ट की बदबू से छुटकारा

ऐसे पाएं प्राइवेट पार्ट की बदबू से छुटकारा

0

पांच प्राकृतिक तत्वों से बनने वाला हमारा शरीर जिसको वक्त के साथ-साथ कई बीमारियां घेर लेती हैं। आपने देखा होगा कि महिला हो या पुरूष शरीर पर कोई चोट लगने पर या कोई बाहरी परेशानी होने पर डॉक्टर से उसका आसानी से इलाज करवा लेते हैं। लेकिन कई परेशानियां ऐसी होती हैं जिन्हें या तो वह इग्नोर कर देते हैं। या फिर किसी को भी बताने से हिचकिचाते हैं। लेकिन वक्त के साथ-साथ यह हिचकिचाहट उनकी इन छोटी सी बीमारी को बड़ा बना देती है। उन्हीं बीमारियों में से एक हैं वजाइनल ओडर। वजाइनल ओडर तो आप समझते होंगे, अगर नहीं समझते तो आपको बता दें इसका मतलब है प्राइवेट पार्ट से आने वाली बदबू। जो बैक्टीरिया, यीस्ट इन्फेक्शन, अनहाइजीनिक रहना, हार्मोनल चेजेंज और सेक्शुअल डिसीज जैसी कई वजहों के कारण हो सकती हैं। आज हम आपको इसी वजाइनल ओडर की परेशानी से निकालने के लिए कई उपाय लेकर आए हैं। हालांकि आजकल मार्केट में इन चीजों को दूर करने के लिए कई प्रोड्क्ट्स आ गए हैं। लेकिन फिर भी उनके सही होने का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं निकल पाया है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इन घरेलू उपायों से इस बीमारी से बच सकते हैं।

पांच प्राकृतिक तत्वोंImage Source: https://www.jhansitimes.com/

सेब का सिरका
सेब का सिरके के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते होंगे। यह एक एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण, वजाइनल बदबू को दूर करने का कारगर उपाय है। आपको बता दें कि रोजाना नहाते वक्त इसका इस्तेमाल करने से इस बदबू को दूर किया जा सकता है। सेब के सिरके को पानी में मिलाकर नहाने से और रोज 1-2 चम्मच पीने से भी यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

Image Source: https://img.yasmina.com/

वाइट विनेगर
वाइट विनेगर के बारे में अक्सर बताया जाता है कि यह वजाइनल पीएच लेवल को सही रखने में काफी मदद करता है जिसका सीधा संबंध प्राइवेट पार्ट में होने वाली दुर्गंध से है। अगर आपको पीएच लेवल के ऊपर-नीचे होने की समस्या शुरू होती दिख रही है। तो इसे आप 1-2 कप पानी में मिलाकर नहाने से 1-2 हफ्ते में इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Image Source: https://cdn.olwomen.com/

दही
हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती हैं जिनके फायदों के बारे में हमें पता ही नहीं होता। इन्ही में से एक है दही। जो आजकल हर किसी में आसानी से मिल जाती है। दही के बारे में बताया जाता है की यह वजाइनल बदबू को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होती है। दही में मौजूद लैक्टोबेसिलस बैक्टीरिया, कैंडिडा इन्फेक्शन से लड़ते हैं और उसके पीएच लेवल को नॉर्मल रखते हैं। जिससे यह समस्या नहीं हो पाती। इसके लिए आपको सबसे पहले लंच हो या डिनर,  दही को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप प्रोबॉयोटिक सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

Image Source: https://24x7daily.com/

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी एक कारगर घरेलू नुस्खा है जो आपके बॉडी के पीएच लेवल को बैलेंस करता है जिससे वजाइनल ओडर जैसी परेशानियां दूर रहती हैं। आपको चाहिए की सबसे पहले नहाने के पानी में 1 कप बेकिंग सोडा मिलाएं और नहाने के बाद शरीर को अच्छे से पोंछे। इस प्रकार यह बदबू से दूर रखने में काफी सहायक है।

Image Source: https://media2.intoday.in/

आंवला
बताया जाता है की वजाइनल ओडर की बदबू काफी भयंकर होती है। इससे तुरंत राहत पाने का सबसे असरदार इलाज है आंवला। ये एक नेचुरल बॉडी प्यूरीफायर के साथ ही ऑरगेनिक क्लींनजर के तौर पर भी जाना जाता है जो किसी भी तरह के इन्फेक्शन को पनपने से रोकता है साथ ही बदबू से भी निजात दिलाता है। वैसे आपको बता दें कि श्वेद प्रदर(ल्यूकोरिया) में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Image Source: https://media2.intoday.in/

नीम
जितना कड़वा उतना गुणकारी, नीम के बारे में अक्सर यह बात कही जाती है इसके कड़वे पत्तों में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल का खजाना होता है। वैसे इसके पत्तों का इस्तेमाल कई तरह के रोगों के इलाज में किया जाता है साथ ही यह इन्फेक्शन और बदबू जैसे समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

Image Source: https://www.foodlve.com/

लहसुन
अगर नेचुरल एंटी बॉयोटिक की बात कही जाए तो सबसे पहले लहसुन का नाम सामने आता है। जो न सिर्फ वजाइनल इन्फेक्शन को दूर करता है बल्कि इसकी बदबू को भी दूर करने में काफी मदद करता है। बताया जाता है की लहसुन में मौजूद एंटी फंगल गुण यीस्ट इन्फेक्शन से लडकर नुकसानदायक बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं।

Image Source: https://www.samaylive.com/

टी-ट्री ऑयल
एंटीसेप्टिक और एंटी फंगल गुणों से भरपूर टी ट्री ऑयल भी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जो बहुत जल्द असर दिखाता है। इसके लिए आपको चाहिए की एक कप पानी में 3 बूंद टी ट्री ऑयल को मिलाएं और इसे रोजाना या हफ्ते में तीन से चार बार लोअर बॉडी पार्ट की सफाई करें। फिर देंखे कमाल…

Image Source: https://images1.anandabazar.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version