Home विविध रिलेशनशिप टिप्स ज्यादातर लड़कियों की शादी को लेकर होती हैं ये शर्तें

ज्यादातर लड़कियों की शादी को लेकर होती हैं ये शर्तें

0

किसी भी समाज में शादी को एक जिम्मेदारी वाला और सबसे अहम रिश्ता माना गया है। शादी का बंधन अटूट होता है, जिसमें दो लोग एक दूसरे के साथ अपनी पूरी ज़िन्दगी बिताते हैं और हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं। यह रिश्ता निभाना इतना आसान नहीं है। इसलिए आजकल जोड़े शादी से पहले एक दूसरे के साथ उन सभी विषयों पर बात करते हैं, जिन्हें लेकर उनके मन में ज़रा सा भी संदेह होता है, ताकि बाद में उन्हें इस रिश्ते पर पछताना ना पड़े। भारतीय समाज में भले ही अधिकतर रिश्ते आज भी घर के बड़े ही तय करते हैं लेकिन फिर भी भारतीय महिलाओं की अब अपनी शादी को लेकर कुछ मांगें होती हैं।

किसी भी समाज में शादी को एक जिम्मेदारीImage Source: india

जब लड़का इन सभी बातों को मानने की हामी भरता है, तभी लड़कियां आजकल शादी के लिए राजी होती हैं।  इस बात का पता लगाने के लिए एक ऑनलाइन भारतीय मैच मेकिंग साइट ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में भारतीय महिलाओं और पुरुषों की शादी के लिए क्या विचारधारा है, यह जानने की कोशिश की गई। इस सर्वे से कई रोचक जानकारियां सामने आई। इस बारे में सिंगल महिलाओं ने अपने होने वाले पति के बारे में जो शर्ते रखी वह काफी दिलचस्प हैं।

ऑनलाइन सर्वे के आंकड़े
इस ऑनलाइन सर्वे में महिलाओं से एक प्रश्न पूछा गया था कि शादी के लिए हां कहने पर आपकी कोई शर्त तो नहीं है? यह सवाल 25 से 34 वर्ष की 12,500 से भी ज्यादा लड़कियों से पूछा गया था। इस प्रश्न का जवाब 71. 3 फीसदी लड़कियों ने हां में दिया। जबकि 5. 8 फीसदी लड़कियों ने इसका जवाब ना में दिया। वहीं 22. 9 फीसदी लड़कियों ने जवाब दिया कि इस बारे में वह पहले सोचेंगी।

Image Source: monalisamatrimony

आइए जानते हैं इस सर्वे में ज्यादातर भारतीय लड़कियों ने अपने होने वाले पार्टनर से क्या शर्तें रखी –     
1.    शादी के बाद वह अपना सरनेम नहीं बदलना चाहती।
2.    शादी के बाद भी उन्हें स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
3.    उनकी इच्छा है कि परिवार की अधिकतर जिम्मेदारियां पुरुष उठाएं
4.    पुरुष उनके माता-पिता का सम्मान उसी तरह से करें जैसा वह अपने माता-पिता का करता है।

Image Source: vanityfair

इस सर्वे को करने वाले सर्वेक्षणकर्ताओं का कहना है कि इस सर्वे के माध्यम से हमें यह जानकारी प्राप्त होती है कि किस तरह से भारतीय मानसिकता में परिवर्तन हो रहे हैं। भारतीय महिलाएं अब बहुआयामी व्यक्तित्व को अपना रही हैं। साथ ही अब वह अपने चुनावों को लेकर भी काफी आत्मविश्वासी बनती जा रही हैं।

Image Source: megastag

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version