Home विविध रसोई से गोभी-पकोड़ा रेसिपी

गोभी-पकोड़ा रेसिपी

0

पकोड़े और भजिए में सब्जियां, बेसन और मसालों से तैयार करके इन्हें फ्राई करना होता है। पकाेड़े भारत के लगभग हर हिस्से में बहुत लोकप्रिय हैं। आप पकाेड़े में किसी भी सब्जी को मिलाकर इन्हें बना सकती हैं। आप भूख लगने पर इसे स्नैक्स के रूप में भी सेवन कर सकती हैं, इसी के साथ आप इसे कई तरह की चटनी के साथ भी खा सकती हैं। आइए आज हम आपको गोभी के पकोड़े की रेसिपी बनाने की विधि बताते हैं।
आइए जानें गोभी के पकोड़े बनाने की विधि-

यह भी पढ़ेः मैसूर बोंडा

सामग्री

  •  गोभी- 300 ग्राम
  •  बेसन – 1/4 कप
  •  हरी मिर्च -2
  •  अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 ¼ चम्मच
  •  करी पत्ते – 5
  •  लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  •  गर्म मसाला- 1 चम्मच
  •  चावल का आटा – ¼ कप
  •  हल्दी- चुटकी भर
  •  नमक -स्वादानुसार
  •  पानी -जरूरत अनुसार
  •  तेल- तलने के लिए

विधि

  1.  गोभी को 10 मिनट के लिए नमक के पानी में मिला लें। 10 मिनट बाद पानी को छानकर निकाल लें। इसके बाद गोभी के सारे पानी को निकालने  के  लिए तौलिए में रख दें।
  2.  एक बार जब सारा पानी सूख जाएं तो इसके बाद गोभी को एक बड़े कटोरे में रख लें।
  3.  इसके बाद इस कटोरे में अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, करी पत्ते, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला मिला कर अच्छी तरह से मिला लें।
  4.  इसके बाद इसमें बेसन, चावल का आटा और नमक मिला लें। अब इसमें पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  5.  इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म कर लें।
  6.  जब तेल ज्यादा गर्म हो जाए तो आप गैस की आंच को हल्का करके गोभी को अच्छी तरह से पका लें।
  7.  गोभी को गोल्डन ब्राउन और किस्प होने तक पकाएं।
  8.  इसके बाद गोभी को तेल में से निकाल कर एक पेपर टॉवल पर डाल दें।
  9.  इसके बाद गोभी के पकाेड़ों के साथ पुदीने या धनिए की चटनी या टमाटो केचअप के साथ सर्व करें।
gobi-pakoragobi-pakora-recipe-how-to-make-gobi-pakorascauliflower-pakodahow-to-make-gobi-pakoraImage Source:

यह भी पढ़ेः भरवा ब्रेड पकोड़ा की रेसीपी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version