Home स्वास्थ्य एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

0

हमारे शरीर में आयरन की कमी की वजह से खून की कमी हो जाती हैं और इसे ही एनीमिया कहते हैं। अनियमित और असंतुलित खानपान की वजह से ही हीमोग्लोबिन खून में कम बनता हैं। जिससे व्यक्ति को कमजोरी एवं थकावट महसूस होती हैं। महिलाओं में अधिक माहवारी की वजह से भी ऐसा हो सकता हैं। ऐसी स्थिति में आप अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल कर इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आयरन एवं पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में जिसके सेवन से एनीमिया को ठीक किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें – एनीमिया से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन

1. अनार (Pomegranate)-

शरीर में खून की कमी को पूरा करने में अनार या इसके जूस को नियमित रूप से सेवन करें। इसमें काफी मात्रा में मैग्नेशियम और कैल्शियम मौजूद होता हैं, जो एनीमिया के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।

Pomegranateimage source:

2. गुड़ (Jaggery)-

एनीमिया के रोगियों को गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता हैं। कई लोगों को खाना खाने के बाद गुड़ खाना अच्छा लगता हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – काली मिर्च और गुनगुने पानी के सेवन से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

3. खजूर (Date palm)-

आपको बता दें खजूर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर काफी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और आयरन मौजूद होते हैं। आप प्रतिदिन खजूर खाएं और खजूर वाला दूध पिएं, इससे भी आपके शरीर को फायदा होता हैं।

image source:

4. चुकंदर (Common beet)-

चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की कमीं को पूरा किया जा सकता हैं। इसके अलावा आप इसका सूप बनाकर या सलाद के रूप में भी सेवन कर सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – खून की कमी होने पर अपने एक साल के बच्चे को खिलाएं यह चीजें

5. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green vegetables)-

एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं। इनके सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में ब्रोकली, पत्तागोभी, मेथी, पालक आदि जैसी सब्जियों को जरूर शामिल करें, क्योंकि इनमें काफी मात्रा में फोलिक एसिड और आयरन मौजूद होता हैं।

image source:

6. अंडा (Egg)-

अंडे के सेवन से भी एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन सी आदि तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर में हो रही खून की कमी को पूरा करते हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – गर्भवती महिलाओं को कभी नहीं खानी चाहिए यह चीजें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version