Home स्वास्थ्य वजन कम करना चाहती हैं तो रात को भूख लगने पर खाएं...

वजन कम करना चाहती हैं तो रात को भूख लगने पर खाएं यह स्नैक्स

0

डिनर करने के बावजूद कई लोगों को रात में भूख लगने लग जाती है। ऐसे में आप कभी-कभार आप कुछ खाते नहीं हैं, क्योंकि आपको डर लगा रहता है कि कही वजन ना बढ़ जाए। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन कर आप आसानी से अपनी भूख को मिटा सकती हैं। जानें ऐसे ही कुछ स्नैक्स के बारे में जिनका सेवन आप रात को भूख लगने पर कर सकती हैं।

ओट्स
ओट्स रात के खाने के लिए काफी हल्का होता है, आप दलिया बना कर आराम से इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें फेट बिल्कुल नहीं होता हैं और ना ही इसे खाने से वजन बढ़ता है।

Have these snacks at night to lose weight1Image Source:

दही
रात के समय अगर आपको भूख लग जाए तो परेशान ना हो, इस भूख को शांत करने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। जी हां, दही का सेवन करने से आपको काफी फायदा होगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। दही का सेवन करने से पाचन क्रिया आसानी से काम करने लग जाती है। सीने की जलन से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते तो आपको दही का सेवन करने से सारे पोष्टिक आहार मिल जाते हैं।

Image Source:

फलों का सेवन करें
रात के समय भूख लगने पर आप केला या सेब जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं। यह आपके शरीर के लिए लाभदायक होते हैं और इनका सेवन करने से भूख भी कम होती है।

गाजर
हम जानते हैं कि आपको ऐसा लगता होगा कि रात को गाजर भला कौन खाता है, लेकिन अगर आप अपना वजन नहीं बढ़ाना चाहती हैं तो आप रात को गाजर का सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन करने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है और शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है।

Image Source:

सेब
सेब में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें होने वाला फाइबर आपके पेट को पूरी तरह से भर देता है। आप सेब को पीनट बटर या आल्मंड बटर दोनों में से किसी एक के साथ भी खा सकती हैं।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version