Home स्वास्थ्य दाल का सेवन करने से होते हैं यह फायदे और नुकसान

दाल का सेवन करने से होते हैं यह फायदे और नुकसान

0

हम सभी इस बात को बखूबी जानते हैं कि दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दालों का सेवन करने से हमारे शरीर को विटामिन्स, मिनरल्स, फॉस्फोरस जैसे कई तरह के तत्व मिलते हैं, जो हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखने के साथ ही उसे स्वास्थ बनाएं रखने में भी मदद करते हैं। लेकिन आज हम आपको यह बताने जा रहें हैं कि आखिर किस तरह से दाल का सेवन करने से हमारे शरीर को लाभ और नुकसान पहुंचता है।

image source:

यह भी पढ़ेः टूथपिक का इस्तेमाल करने से आपको हो सकते हैं यह नुकसान

आइए सबसे पहले आपको दालों से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

1. कोलेस्ट्रॉल को करें कम
दाल में ऐसे फाइबर पाए जाते हैं, जिससे हमारा रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी धमनियां साफ होती हैं और दिल से संबंधित रोग नहीं होते हैं।

image source:

2. पाचन
दाल में ऐसे फाइबर होते हैं, जो कि कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से डिवर्टिकुलोसिस जैसी बीमारियां नहीं होती है।

image source:

यह भी पढ़ेः बालों में हमेशा तेल लगाने से भी होते हैं कई नुकसान

3. प्रोटीन
दाल में फलियों और बादाम से भी ज्यादा प्रोटीन शामिल होता है। शाकाहारियों के लिए यह सबसे बेहतरीन फूड होता है।

image source:

4. कैंसर
दाल में कैंसर के खतरे को कम करने की क्षमता होती है। इसमें एपोपोसिस और साइटोटॉक्सिसिटी जैसे तत्व पाएं जाते हैं जो कि कैंसर की कोशिकाओं की ग्रोथ को रोकते हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः दाल के स्क्रब का उपयोग करके निखारे अपनी त्वचा की खूबसूरती

दाल का सेवन करने से हो सकते हैं यह नुकसान

1. गुर्दे में पथरी
दाल का सेवन ज्यादा करने से गुर्दे की पथरी होने का खतरा भी बना रहता है। सोयाबीन, सोया और रिफाइंड सेम जैसी दालों का सेवन करने से गुर्दे की समस्या होने लगती है।

image source:

यह भी पढ़ेः मसूर दाल के 7 फेसपैक से पाएं दमकती त्वचा

2. गुर्दे की अन्य समस्या
कुछ लोग ज्यादा दालों का सेवन करना पसंद करते हैं, जिससे हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकलते हैं, और यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

image source:

3. गैस बनना
दाल खाने से अक्सर पेट में गैस बन जाती है। इसका सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। इसलिए दाल का सेवन धीरे-धीरे और चबा चबाकर करें।

image source:

यह भी पढ़ेः चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अपनाएं दालचीनी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version