Home स्वास्थ्य जानें करी पत्ते से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

जानें करी पत्ते से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

0

करी पत्ते में कई प्रकार के औषिधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल किसी भी व्यंजन की खुशबू और स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। करी पत्ता में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। करी पत्ते में एंटी – ऑक्सीडेंट्स, एंटी – डायबिटिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। यह शुगर को नियंत्रण में रखकर वजन को बढ़ने से भी रोकता हैं और साथ ही साथ बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। आइए जानते हैं करी पत्ता से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

करी पत्तेImage Source: 

यह भी पढ़ें – तुलसी व कड़ी पत्ते से बनाएं नैचुरल क्लींजर

1. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में (To control blood sugar)-

करी पत्ते के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखा जा सकता हैं। इसके लिए आप प्रतिदिन करी पत्ते को पानी में उबाल कर पिएँ। इसके अलावा यह दिल की बीमारी और एनीमिया की बीमारियों से भी बचाता हैं।

Image Source: 

2. मोटापा को कम करता है (Reduce obesity)-

इसमें एंटी-फंगल और एंटी – बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। आप दिन में दो बार इसका काढ़ा बनाकर सेवन करें, इससे आपका मोटापा जल्द ही कम होगा।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – धनिया पत्ते के यह इस्तेमाल देंगे कई बीमारियों से राहत

3. पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाएं (Get relief from periods pain)-

अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होता हैं। ऐसे में वो कई दवाईयों का सेवन करती हैं जिनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आप करी पत्ते का सेवन कर सकती हैं। जिसका कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। इसके लिए आप करी के पत्ते और नीम के पत्ते का पाउडर बनाकर सुबह गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे पीरियड्स के दर्द से काफी राहत मिलेगी।

Image Source: 

4. पाचन क्रिया को सही रखता हैं (Better digestion)-

पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसमें कार्मिनटिव नामक तत्व मौजूद होता हैं जो पेट की कई समस्याओं से आराम दिलाता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – सरसों के तेल से होती हैं कई बीमारियाँ दूर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version