Home स्वास्थ्य गर्भावस्था में अखरोट खाने के बेमिसाल फायदें

गर्भावस्था में अखरोट खाने के बेमिसाल फायदें

0

मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख और खास अनुभव माना जाता है लेकिन मां बनना इतना भी आसान नहीं होता है। वो इसलिए क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिला को कई बातों का ध्यान रखना होता है। इस दौरान एक भी गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है। इस समय मां को अपना और बच्चे दोनों का ख्याल रखना होता है। गर्भावस्था के दौरान अखरोट बेहद लाभकारी होता है। आपको बता दें कि अखरोट ऊर्जा का एक बहुत बड़ा स्रोत होता है। ये लवण, एंटी-ऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, ओमेगा-3 और विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्भावस्था में मां के शरीर की कई पोषण की कमियों को पूरा करता है।

benefits of walnut during pregnancy1Image Source: stylecraze

वैसे तो अखरोट कोई भी खा सकता है क्योंकि इससे दिमाग भी तेज होता है लेकिन गर्भावस्था के दौरान ये हर महिला के लिए बहुत जरुरी होता है। जैसे की हर कोई जानता है कि गर्भावस्था के दौरान महिला को जरुरत से ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। उसके आहार का भी खास ख्याल रखना होता है क्योंकि उसका सीधा असर मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर का भी यही सुझाव होता है कि इस समय मां को रोजाना अखरोट खाने चाहिए। तो चलिए जानते है इससे जुड़े कुछ फायदों के बारे में जिसको जानकर हर प्रेग्नेंट महिला अखरोट खाना शुरु कर देगी।

1- गर्भावस्था में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बच्चे को काफी खतरा रहता है। ऐसे में अखरोट खाने से कॉलेस्ट्रोल नहीं बढ़ पाता है। इसी के साथ इसे खाने से ब्लड़ प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

Image Source: kitchenbug

2- आपको बता दें कि अखरोट में कई तरह के पोषण लवण पाएं जाते है। अखरोट में कॉपर भी पाया जाता है जो बच्चे के विकास में मदद करता है।
3- गर्भावस्था में अखरोट खाने से सिर्फ स्वास्थ ही अच्छा नहीं रहता है बल्कि इससे कई तरह के इन्फेंक्शन से सुरक्षा मिलती है। इस स्थिति में जरा सा भी इंफेक्शन मां और बच्चे दोनों के लिए जान का खतरा बन सकता है। अखरोट प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है।

Image Source: viiva

4- अखरोट में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो मां के पाचन क्रिया के लिए लाभकारी होता है।

Image Source: farfesh

5- आपको बात दें कि गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को नींद ना आने की दिक्कत रहती है। ऐसे में अखरोट खाने से महिला को नींद भी अच्छे से आती है। अखरोट खाने से मां के गर्भ में मोलाटोनिन नाम का हार्मोन बनने लगता है जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

Image Source: ritty

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version