Home स्वास्थ्य सेहत का खजाना हैं मूंगफली, जानिए इससे होने वाले कुछ खास फायदे

सेहत का खजाना हैं मूंगफली, जानिए इससे होने वाले कुछ खास फायदे

0

 

सर्दियों का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में विशेष रूप से सेहत का ख्याल रखना आवश्यक होता हैं। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए लोग पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन आज हम आपको इन सब से हटकर मूंगफली के कुछ खास फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों के मौसम में लोग खासकर खाते हैं। इन दिनों में इसकी मांग खूब बढ़ जाती हैं क्योंकि इसमें लगभग वो सारे तत्व पाएं जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। केवल मूंगफली ही नहीं इसका तेल भी कई तरह से फायदा पहुँचाता हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी होने वाले फायदों के बारे में जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

मूंगफलीImage Source: 

यह भी पढ़ें – मूंगफली का तेल है सेहत से भरपूर

1. दिल के लिए (For heart) –

पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूंगफली दिल को स्वस्थ बनाएं रखने में काफी फायदेमंद होती हैं। अगर आप सप्ताह में पांच दिन सुबह शाम इसका सेवन करते हैं तो दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्राल को भी नियंत्रित करने का काम करता हैं।

Image Source: 

2. कैंसर के लिए (For cancer) –

यह कैंसर के खतरे को भी कम करती हैं। इसके लिए आप सप्ताह में दो चम्मच मूंगफली के मक्खन का दो बार सेवन करें। इससे पेट के कैंसर का खतरा कम होता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – इस तरह बनाएं मूंगफली की पकौड़ी

3. हड्डियों की मजबूती के लिए (For strong bones) –

मूंगफली के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। आपको बता दें कि इसमें विटामिन डी और कैल्शियम मौजूद होते हैं। यह हड्डियों के लिए सस्ता और बेहतरीन इलाज हैं।

Image Source: 

4. पाचन शक्ति दुरूस्त (Strong Digestion) –

यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। यह हमारी पाचन शक्ति को ठीक रखने में मदद करती हैं इसलिए भोजन करने के बाद इसका सेवन जरूर करें।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – सर्दियों में खाए गाजर और मूंगफली का सलाद

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version