Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण शरीर के वजन को कम करने में आलू के फायदे

शरीर के वजन को कम करने में आलू के फायदे

0

हमारे आहार में हर प्रकार के व्यजनों में आलू का उपयोग सर्वोपरि होता है, पर ज्यादार लोग इसका सेवन करना शरीर के लिए सही नहीं मानते हैं। अनके अनुसार इसका सेवन करने से शरीर में मोटापा बढ़ जाता है, पर ऐसा नहीं है यदि आप अपने वजन को कम करना चाहते है, तो आलू का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करें। इसमें पाये जाने वाले स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट वजन के घटाने में अहम भूमिका निभाते है। आलू स्वास्थ्यप्रद खाद्य वस्तुओं में से एक माना जाता है। इससे हमें कई स्वास्थ्य से संबंधित फायदे मिलते है। इसके अलावा आलू से शरीर में बढ़ने वाले फेट्स को कम भी किया जा सकता है। आइये आज हम जानते है कि आलू का सेवन आपके शरीर में किस प्रकार का प्रभाव डालता है।

1. हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता है-
ज्यादातर देखा जाता है कि हम अपने खाने में आलू का उपयोग छिलका रहित करते है पंरतु ये नहीं जानते कि आलू का छिलका हमारे स्वास्थ के लिए कितना उपयोगी है। जो लोग हाईब्लडप्रेशर के रोग से पीड़ित है। उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता हैं। आलू के छिलके में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। जो उच्च रक्तचाप के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है बताया जाता है कि एक छिलके वाले बड़े आलू में 1600 मिलीग्राम के आसपास पोटेशियम होता है। जो आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है।

How Potatoes Can Help Lose Weight1Image Source:

2. विटामिन सी से भरा हुआ
शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए हम विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ के बारे में सोचते है या विटामिन सी की गोलियों का उपयोग करते है। पर क्या आप लोग जानते है कि आलू में विटामिन सी के तत्व काफी मात्रा में पाये जाते है। एक मध्यम आकार के आलू का उपयोग अपने दैनिक जीवन में रोज करने से शरीर में आप लगभग 45% विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा इसका सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है और तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के स्राव को कम कर, यह तनाव के स्तर को भी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

Image Source:

3 वजन को कम करने में सहायक-
यदि आप अपना वजन कम करने की सोच रहें हैं, तो आलू आपके वजन को कम करने का एक अच्छा उपाय है। छिलके सहित आलू का सेवन करने से यह आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। इसमें पौटेशियम के साथ फाइबर की अधिकता होती है जो पाचनक्रिया को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है। साथ ही यह आपके वजन को कम कर आपके दिल को स्वस्थ रखता है।

Image Source:

4. यह एक अच्छा आहार है
आलू अन्य सब्जियों की अपेक्षा सबसे जल्दी पकने वाला और स्वादिष्ट आहार है। इसमें सोडियम और शुगर की मात्रा बहुत कम होती हैं और ना ही इसमें वसा की अधिकता पाई जाती है। इसलिए आप आलू का सेवन काफी अच्छी तरीके से कर सकते हैं, पर यदि आप इसका सेवन तल कर या घी आदि को मिलाकर करते है तो ये आपके शरीर में फेट्स को बढ़ाने का काम करता है, जिससे आपका वजन घटेगा नही बढ़ जायेगा।

Image Source:

5. मैंगनीज की अधिकता
शरीर में होने वाली पौषक तत्वों की कमी की पूर्ति के लिए आलू का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल के अलावा मैग्निशियम के गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।

Image Source:

6. विटामिन बी-6
शरीर को स्वस्थ रूप से संचालित करने के लिए विटामिन बी -6 सबसे आवश्यक पोषक तत्व होता है। जो ब्रेन हार्मोन्स के उत्पादन में मदद करता है। यदि आप रोज छिलके वाला आलू खाएंगे, तो आपके शरीर में 46% विटामिन बी -6 की पूर्ति होगी।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version