Home विविध रसोई से नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मीठा चीला

नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मीठा चीला

0
मीठा चीला

 

हमारे देश भारत में मीठा चीला बड़े शौंक से बनाया व खाया जाता हैं। यह मीठा चीला विभिन्न किस्मों का होता हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ इलायची के कारण दिखने में भी बेहद खुसबूदार लगता हैं। सुबह ब्रेकफास्ट में या शाम के नाश्ते में लोग इसे खाते हैं। इसे बनाना मुश्किल नहीं हैं। इन कुछ वजहों से यह हमारे घरों में बहुत लोकप्रिय हैं। देश के उत्तरी क्षेत्र में मीठा चीला विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – इस तरह घर में बनाएं लौकी और दाल का चीला

तैयारी का समय – 5 मिनट
बनाने का समय – 10 मिनट
कुल समय – 15 मिनट

मीठा चीला के लिए जरूरी सामग्री –

• आटा (गेहूँ का आटा ) – 1 कप
• चीनी – 1 कप
• ठंडा दूध – 1/2 कप
• घी – 1/2 कप
• इलायची पाउडर – 1 चम्मच

यह भी पढ़ें – मूंग दाल चीला बनाने की विधि आप भी जानें

मीठा चीला बनाने की विधि –

1. मीठा चीला बनाने के लिए सबसे पहले आटा ले और इसे बाउल में डालें।
2. फिर आटा में तीन चौथाई ठंडा दूध डालें।
3. अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
4. इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इसके बाद, बाकी बचे दूध को धीरे – धीरे मिश्रण में डालें।
6. एक बाउल को साइड में रखें।
7. अब एक फ्लैट पैन ले और इसे गर्म करें।
8. अब बैटर को लैडल से ले और इसे पैन में डालकर समान रूप से डोसा की तरह फैलाएं।
9. पैन को घुमाते हुए अब इसके ऊपर समान रूप से घी डालें।
10. इसके बाद, इसे कम से कम 30 सेकंड के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
11. अब दूसरी तरफ पकने के लिए इसे पलट दें।
12. जब इसका रंग हल्का भूरा हो जाता हैं तो इसे पैन से बाहर निकाल लें।
13. आपका मीठा चीला बनकर तैयार हैं।
14. इसे गर्मा – गर्म सर्व करें।

यह भी पढ़ें – कुछ इस तरह बनाएं स्वादिष्ट अलसी का चिला

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version