Home घरेलू नुस्खे आंखों के चश्मे को हटाने के लिए अपनाएं यह 6 चमत्कारिक नुस्खे

आंखों के चश्मे को हटाने के लिए अपनाएं यह 6 चमत्कारिक नुस्खे

0

आज के समय में लोगों की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि ऑफिस के काम को भी उन्हें घर पर ही पूरे करने पड़ते है। जिसके कारण हमें लगातार कई घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठना पड़ता है। काम की वजह से नींद पूरी न होने और तनाव ज्यादा बढ़ जाने का सीधा असर हमारी आंखों पर ही पड़ता है। इससे हमारी आंखे कमजोर होने लगती है। आज के समय में यह समस्या किसी बड़ों को ही नहीं बल्कि छोटी उम्र के बच्चों में देखी जानी लगी है। इसका सबसे बड़ा कारण बाहरी प्रदूषण के साथ ही पौष्टिक आहार की कमी और लगातार टीवी के सामने बैठे रहना है। यदि आप इन समस्याओं का समाधान करने के लिए खान-पान में सुधार करते है तो काफी हद तक इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम बता रहें हैं कि कमजोर आंखों को जल्द ही स्वस्थ बनाने के अचूक उपाय..

image source:

 

यह भी पढ़ेः-चश्मा पहनने वाली लड़कियों के लिए 6 मेकअप टिप्स

1. बादाम

आंखों पर लगा चश्मा उतारने के लिए आप नियमित रूप से रोज बादाम का सेवन करें, इसके लिए रोज रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में करीब 10 बादाम भिगोकर रख दें। सुबह उठते ही इन बादामों के छिलके उतार कर खाएं। जल्द ही आंखों की रोशनी तेज होगी।

image source:

2. त्रिफला

तीन फलों से मिलकर बना त्रिफला का उपयोग आयुर्वेद में सभी रोगों के इलाज का सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। इसका सेवन करना या इसका उपयोग किसी दूसरे तरीके से भी करना काफी फायदेमंद साबित होता है। आंखों के इलाज में इसका उपयोग करने के लिए आप त्रिफला को रात में सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी से आंखों को धोएं। इससे आंखे तरोताजा होने के साथ स्वस्थ रहेगी। ऐसा करने से जल्द ही आंखों पर लगा चश्मा भी उतर जाएगा।

image source:

 

3. गाजर

पौष्टिक तत्वों से भरपूर गाजर में विटामिन ए, सी और बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करना या इसके बने जूस का सेवन करने से आंखों की सभी समस्याएं दूर हो जाती है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

image source:

4. सरसों का तेल

सरसों के तेल की मालिश से शरीर में चुस्ती और फूर्ति बना रहती है। इसके अलावा इसके तेल की मालिश पैरों के तलवों पर करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

image source:

5. सौंफ

आधा चम्मच मिश्री के साथ, 1 चम्मच सौंफ, 2 बादाम को पीसकर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को रोज रात को सोने से पहले दूध के साथ लें। इससे आपकी आंखे स्वस्थ होंगी, साथ ही आंखों की रोशनी के बढ़ने से लगा चश्मा भी उतर जाएगा।

image source:

यह भी पढ़ेः- चश्मा हटाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

6 ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन त्वचा के साथ शरीर के लिए भी काफी फायदेंमद होता है, इसमें पाए जानें वाले एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व कई समस्याओं का समाधान करते हैं। यह भी आंखों की रोशनी को तेज करने का सबसे बेहतर उपचार है।

image source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version