Home त्वचा की देखभाल इन घरेलू नुस्खों से मिटाएं स्ट्रेच मार्क्स-Home Remedies to Get Rid of...

इन घरेलू नुस्खों से मिटाएं स्ट्रेच मार्क्स-Home Remedies to Get Rid of Stretch Marks

0

स्ट्रेच मार्क्स होने के पीछे कई कारण होते है ये दिखने में लंबे घाव जैसे होते है। ये आमतौर पर हाथ-पैर, पेट या फिर छाती पर होते है। वैसे तो इसके अनेक कारण होते है लेकिन इनमें से कुछ गर्भावस्था, वजन के घटने पर या फिर बढ़ती उम्र की वजह से होते है। किशोरों में हार्मोन के बदलाव की वजह से स्ट्रेच मार्क्स होते है। गर्भावस्था के दैरान भी महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स जैसे दाग रहते है। स्ट्रेच मार्क्स की वजह से महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े तक नहीं पहन पाती है। इसके अलावा महिलाओं में एकदम वजन घटने और बढ़ने की वजह से भी स्ट्रेच मार्क्स की शिकायत रहती है। इस पर महिलाएं हजारों रुपये फूंक बाजार में मिलने वाली क्रीम का इस्तेमाल करती है जो कई बार बेअसर साबित होती है। लेकिन अब आप इन घरेलू उपचार की मदद से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते है।

Home remedies to remove stretch marks1Image Source: h-cdn
  •  वनस्पति तेल से मसाज- वनस्पति तेल का इस्तेमाल घरों में खाना बनाने में इस्तेमाल होता है। गर्भवती महिलाओं को कई महीनों तक इस तेल से नहाने की सलाह दी जाती है। इस तेल से मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान आसानी से गायब हो जाते है।
Image Source: clubik
  •  चीनी- चीनी को वैसे तो स्वास्थ के लिए खलनायक माना जाता है। लेकिन स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए चीनी कारगर साबित होती है। 1 चम्मच चीनी को बादाम के तेल और नींबू के रस की बूंदे मिलाकर उन हिस्सों पर लगाया जाए तो जल्द असर दिखाई देता है। इस प्रक्रिया को कम से कम 1 महीने तक करें।
Image Source: fitandhappy
  •  नींबू का रस- नींबू का रस हर तरह के निशान को मिटाने के लिए जाना जाता है। तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स भी जरूर दूर कर देगा। लेकिन आपको बता दें कि ताजा नींबू का रस ज्यादा प्रभावी होता है। इसके लिए नींबू को काट कर प्रभावित हिस्सों पर निचोड़ कर मसाज करें। इसके बाद इसे 10 मिनट लगा कर गुनगुने पानी से धो लें।
Image Source: netdna-cdn
  •  ऐलोवेरा जेल- स्ट्रेच मार्क्स आने से शरीर अपनी चमक खो बैठता है। ऐलोवेरा जेल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेहद मशहूर माना जाता है। इस पत्ती में मौजूदा चिपचिपा पदार्थ आपके स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर कर सकता है। वैसे तो आप सिर्फ ऐलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते है लेकिन इसको और प्रभावी बनाने के ले आप इसमें विटामिन ई का तेल भी मिक्स कर लगा सकते है। इस मिश्रण को सूख जानें पर सादे पानी से धो लें।
Image Source: natural-homeremedies
  •  आलू का रस- घर बैठे आसानी से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने का ये सबसे आसान तरीका है। आप आलू के स्लास्स काट लें या फिर आप इसका रस निकाल कर भी लगा सकते है। आपको बात दें कि आलू में की विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है।
Image Source: abeautyhub
  •  जैतून का तेल- जैतून का तेल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के साथ साथ आपकी त्वचा को नमी भी देता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाएं जाते है। इस तेल को गर्म कर प्रभावित हिस्सों पर लगा कर मालिश करें इससे आपके शरीर का रक्त संचार में भी सुधार आएगा। इस तेल को लगाकर आधें घंटे के लिए छोड़ दें या फिर सोने से पहले इस तेल से मसाज करें। ये तेल तुरंत आपके स्ट्रेच मार्क्स दूर कर देगा।
Image Source: naturanrg

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version