Home घरेलू नुस्खे पिंक लिप्स पाने के लिए इस तरह बनाएं होममेड लिपस्टिक

पिंक लिप्स पाने के लिए इस तरह बनाएं होममेड लिपस्टिक

0

हमारे चेहरे पर सबसे कोमल और सुंदर भाग हमारे लिप्स है, जिसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर हम महिलाएं लिपबाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से हमारे लिप्स काले होने के साथ ही फटने भी लगते हैं। इससे चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है। इतना ही नहीं, गलत खान पान और मौसम में बदलाव के कारण भी अक्सर हमारे लिप्स खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप घर पर ही लिपस्टिक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आज हम आपको दो ऐसे तरीके बताते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने लिप्स को पिंक करके उन्हें सुंदर बना सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः पिंक लिप्स चाहिए तो अपनाएं हरा धनिया

1. चुकंदर और ग्लिसरीन

प्राकृतिक तरीके से लिप्स को गुलाबी करने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर पर लिपस्टिक को बनाने के लिए आप चुंकदर के रस में विटामिन ई के एक कैप्सुल और एक चम्मच ग्लिसरीन डाल लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने होठों पर लगाएं। हम आपको बता दें कि चुंकदर में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कि आपके लिप्स की नमी को बरकरार रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, चुकंदर के इस मिश्रण को रात के समय लिप्स पर लगाने से आपके लिप्स प्राकृतिक तौर से गुलाबी हो जाएंगे।

image source:

यह भी पढ़ेः घरेलू उपायों से हटाएं अपर लिप्स के बालों को

2. चीनी और संतरे का रस

कई महिलाओं के लिप्स काले होते हैं, इतना ही नहीं, यह धीरे-धीरे फटने भी लगते हैं। ऐसे में आप अपने लिप्स को सुंदर बनाने के लिए संतरे के रस और चीनी को मिलाकर एक स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच संतरे के रस में शहद और दरदरी पीसी हुई चीनी मिला लें। इसके बाद इसे अपने लिप्स पर लगाएं, इसे लगाने से आपके लिप्स पिंक हो जाएंगे और आप आसानी से इस उपचार का इस्तेमाल करके अपने लिप्स को मॉइश्चराइज कर पाएंगी। बेहतर परिणाम के लिए आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः पाउट लिप्स पाने के 5 आसान तरीके

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version