Home विविध फ़ैशन व्हाइट ड्रेस को कैरी करने का बेहतरीन तरीका

व्हाइट ड्रेस को कैरी करने का बेहतरीन तरीका

0

व्हाइट या ब्लैक कलर के कपड़े लगभग हर किसी के वॉर्डरोब में होते हैं। इस बात को आप भी जानते हैं कि व्हाइट कलर कितना क्लासी लगता है, लेकिन इसे कैरी करना अपने आप में एक चुनौती होती हैं, इसे कैरी करने के लिए एक बेहतरीन फैशन सेंस की जरूरत होती है। आजकल सफेद कलर का काफी क्रेज चल रहा है। हम आप ही नहीं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी अक्सर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आते हैं। सफेद ड्रेस अलग-अलग स्टाइल के साथ पहनी जा सकती हैं। अगर आप भी व्हाइट कलर की ड्रेस को कैरी करना चाहती हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।

white-dress1Image Source:

यह भी पढ़ेः कैसे करें व्हाइट शेड्स के कपड़ो को कैरी

हाल में जैकलिन फर्नाडिज को एक व्हाइट ब्लाउज में एम्ब्रॉयडरी को फिटेड डेनिम के साथ स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं आप सोनाक्षी सिन्हा को ले लें, तो उन्होंने भी कई व्हाइट टॉप के साथ डेनिम, तो कभी फ्लोर लैंथ की सफेद जैकेट पहनी हुई है। इस लुक में वह काफी स्टाइलिश दिखती हैं।

Image Source:

हम आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने भी कई बार डेनिम के साथ कंफर्टेबल बोट नेक टॉप पहना है। जिसमें करीना बड़े स्टाइल के साथ अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रहीं हैं। इतना ही नहीं, खुद को आजकल की करीना कहने वाली आलिया भट्ट ने भी कई बार शॉट्स के साथ व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है। आप भी इसी तरह अपने व्हाइट ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। व्हाइट कलर को और भी क्लासी बनाने के लिए आप इसके साथ रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः डेनिम की ड्रेस पहनकर दिखें फैशनेबल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version