Home त्वचा की देखभाल एक चम्मच ईनो और एक नींबू से पाए गोरा निखार

एक चम्मच ईनो और एक नींबू से पाए गोरा निखार

0

भला ऐसा कौन सा इंसान होगा जो गोरा नहीं होना चाहेगा। कौन नहीं चाहता कि उसका चेहरा गौरा और ग्लोई दिखे। इसके लिए लोग अक्सर कई तरह के ताम झाम करते है। बड़े-बड़े पार्लरों में जाते है, महंगे महंगे प्रोडक्ट्स लगाते है। लेकिन बावजूद इसके उनके हाथ अधिकतर निराशा ही लगती है। इन्ही सब लोगों के लिए हम आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपना रंग गोरा कर सकते है। यह तरीका पूरी तरह से होम मेड है। इसके लिए आपको एक पैकेट ENO की जरूरत होगी, जो की आसानी से आपके आस पास से मिल जाता है और आप इसे पेट की गैस मिटाने के लिए इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि अगर आप इसी ENO में निम्बू मिलाकर इसे चेहरे पर लगाए तो आपको गोरा और दमकता चेहरा मिल सकता है।

how to get fair skin using eno and lemonimage source:

यह भी पढ़े:- त्वचा में गोरापन लाने के बेहतरीन घरेलू नुस्खे

सामग्री :-

1 नींबू,
1 ENO का पैकेट
ENO पैक तैयार करने की विधि :-

पहले एक कटोरी ले और उसमे आधा नींबू निचोड़ लें। अब उसमे आधा चम्मच ईनो का डालें और अच्छे से मिलाएं। घोलने के बाद इस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और एक मिनट के लिए उसे छोड़ दे। एक मिनट बाद चेहरे को पानी से धो ले। धोने के बाद आप देखंगे कि आपके चेहरे पर निखार आ गया है।

यह भी पढ़े:- गोरी त्वचा पाने के कुछ जरूरी टिप्स

सावधानी :-

जैसे की आप सब जानते है कि शरीर में आँखे सबसे कोमल एवं नाजुक अंग होता है इसलिए अगर यह मिश्रण आपकी आँखों में चला जाता है तो इससे आपकी आपको को नुकसान पहुँच सकता है। इसके इलावा इस मिश्रण को छोटे बच्चे की पहुँच से भी दूर रखे।

ध्यान रखने योग्य बातें :-

इस विधि का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखे की उपचार को 15 दिन से ज्यादा उपयोग न करें। क्योंकि रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे पर नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़े:- पुरुषों के लिए स्किन व्हाइटनिंग के 5 घरेलू उपचार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version