Home घरेलू नुस्खे इन फलों के रोजाना सेवन से दूर होती है कब्ज की समस्या

इन फलों के रोजाना सेवन से दूर होती है कब्ज की समस्या

0

 

बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने की परंपरा, फास्ट फूड का सेवन, तनाव इत्यादि कब्ज की समस्या पैदा करते हैं। इससे पेट भारी-भारी सा रहता हैं और शरीर में सुस्ती होने लगती है। कब्ज से पीड़ित व्यक्ति पूरे दिन परेशान रहता हैं और काम भी ठीक से नहीं कर पाता हैं। ऐसे में दवाइयां लेने से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता हैं, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनके सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में।

कब्जImage Source: 

यह भी पढ़ें – अपने बच्चे की कब्ज की समस्या कुछ यूं करें दूर

1. नाशपाती (Pear)-

कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में नाशपती का सेवन काफी फायदेमंद होता हैं। इसके लिए आप एक नाशपाती लें और इसे करीब दो ग्लास पानी में अच्छी तरह पका कर उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसका सेवन करें। इससे आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Image Source: 

2. सेब (Apple)-

सेब के सेवन से भी कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इसके लिए आप पहले सेब को काट लें और इसे दो ग्लास पानी में डालकर उबाल लें। अगर सेब खट्टा हो तो आप इसमें थोड़ी-सी चीनी भी मिला सकती हैं। आप इसका सेवन रात को सोने से पहले करें। इसके अलावा आप सेब का सेवन भी कर सकती हैं, इससे भी कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – दवाइयों के साथ इन आहारों को खाने की न करें गलती

3. त्रिफला (Triphala)-

जो लोग काफी लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं, ऐसे में उनके लिए त्रिफला काफी फायदेमंद होता हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले इसके पाउडर को एक कप गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। आपको बता दें कि इसमें एंटी-पैरासिटिक गुण मौजूद होते हैं जो आपकी कब्ज और इंफेक्शन की समस्या को दूर करते हैं।

Image Source: 

4. अजवाइन (celery)-

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप दो चुटकी अजवाइन का चूर्ण लें और इसे मट्ठे में मिलाकर सेवन करें। इससे दो-तीन दिनों में ही आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – जलने पर तुरंत अपनाएं यह रामबाण उपाय

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version