Home त्वचा की देखभाल आपको डबल चिन से निजात दिलाएंगे यह चमत्कारी उपाय

आपको डबल चिन से निजात दिलाएंगे यह चमत्कारी उपाय

0

वजन के बढ़ने से हमारे शरीर के साथ-साथ चेहरे पर भी काफी भारीपन दिखने लगता है। इतना ही नहीं इससे ठोढ़ी भी डबल होने लगती है, जिससे हमारे चेहरे की सुंदरता बिगड़ने लगती है। चेहरे में डबल चिन केवल वजन बढ़ने से नहीं होती है, बल्कि यह कई और कारणों से भी हो जाती है। अनियमित दिनचर्या या गले की मांसपेशियों का कमजोर होने से भी यह समस्या सामने आती है। आइए अब हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से डबल चिन से छुटकारा पा सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः दस मिनट में पाएं डबल चीन से छुटकारा

1. विटामिन ई
विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर आप आसानी से डबल चिन से छुटकारा पा सकती हैं। अपनी डाइट में पीनट, दूध, दही, सेब और सोयाबीन को शामिल करना शुरू कर दें। इसके अलावा आप चाहें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करके विटामिन ई कैप्सूल भी ले सकती हैं। इसका नियमित सेवन करने से आपको जल्द ही डबल चिन से छुटकारा मिल जाएगा।

image source:

2. मसाज-
डबल चिन को हटाने के लिए आप चिन पर मसाज भी कर सकती हैं। मसाज करने के लिए आप विटामिन ई युक्त तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बात का ख्याल रखें कि आप मसाज करने के लिए इस तेल को जरा सा गुनगुना कर लें। इसके बाद रात को सोते समय इससे अपने चिन की मसाज कर लें।

image source:

यह भी पढ़ेः स्लिम लुक के लिए अपनाएं मेकअप

3. व्यायाम-
चिन की कसरत करके भी आप डबल चीन से छुटकारा पा सकती हैं। आप इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद छत की तरफ देखें और फिर पहले वाली स्थिति में आ जाएं। इस क्रिया को 15 से 20 बार करें। रोजाना इस आसन को करने से डबल चिन से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

image source:

4. च्वुइंग गम चबान-
च्वुइंग गम चबाने से हमारे पूरे मुंह की एक्सरसाइज होती है। इससे मुंह में जमा हुआ एक्ट्रा फैट दूर हो जाता है और हमारी चिन पर भी असर पड़ता है। च्वुइंग गम के अलावा आप गाजर, काले चने और खीरा का सेवन कर सकती हैं। इनका सेवन करने से गले की मांसपेशियां की कसरत हो जाती है। जिससे चिन का भारीपन कम हो जाता है।

 

image  source:

यह भी पढ़ेः डबल चिन से राहत पाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version