Home घरेलू नुस्खे इन आसान टिप्स की मदद से मिनटो में दूर करें दांतों की...

इन आसान टिप्स की मदद से मिनटो में दूर करें दांतों की झनझनाहट

0

 

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बसता हैं। इसमें हमारे दांतों का मजबूत होना भी बहुत जरूरी हैं। दांतों से ही हम खाने का सही स्वाद ले पाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों के दांत बहुत सेंसिटिव होते हैं और ऐसे में जब वो कुछ भी गर्म-ठंडा का सेवन करते हैं तो उनके दांतों में झनझनाहट शुरू होने लगती हैं। ऐसा सिर्फ सही तरीके से दांतों की देखभाल नहीं करने से होता हैं। अगर इस समस्या का सही समय पर इलाज न किया जाए तो दांतों से जुड़ी और भी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप अपने दांतों की झनझनाहट को रोक सकती हैं।

यह भी पढ़ें – प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर से अपने बच्चे के दांतों और मुंह की करें देखभाल

1. सरसों का तेल (Mustard oil)-

अपने दांतों की झनझनाहट को दूर करने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक चम्मच सरसों का तेल लें और उसमें एक छोटा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। फिर इससे अपने मसूड़ों की हल्की मसाज करें। अब गुनगुने पानी से पांच मिनट बाद अच्छी तरह कुल्ला कर लें। इससे दांतों में झनझनाहट होना बंद हो जाएगी।

Mustard oil
Image Source: 

2. काले तिल (Black sesame)-

काले तिल से दांतों की झनझनाहट को ठीक किया जा सकता हैं। यह काफी फायदेमंद हैं। इसे इस्तेमाल करने लिए आप दिन में दो बार काले तिलों को अच्छी तरह चबा-चबाकर सेवन करें।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – दांतों से करती हैं प्यार, तो ना करें यह गलतियां

3. सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल (Use soft brush)-

हमेशा नर्म ब्रश का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे दांतों और मसूड़ों पर ज्यादा जोड़ नहीं पड़ता हैं। ब्रश का इस्तेमाल हमेशा हल्के हाथों से करना चाहिए। ब्रश करते वक्त दांतों पर ज्यादा दवाब न डालें।

Image Source: 

4. नमक का इस्तेमाल (Use salt)-

इसे इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिलाएं। इस नमक वाले हल्के गर्म पानी से सुबह के समय और रात को सोने से पहले कुल्ला करें। इससे दांतों की झनझनाहट दूर होती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ें – आ गया इंसानी दांतों से बनी ज्वैलरी का ट्रैंड

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version