Home स्वास्थ्य चने की दाल का सेवन कर पाएं इन बीमारियों से छुटकारा

चने की दाल का सेवन कर पाएं इन बीमारियों से छुटकारा

0

हम सभी के घरों में दाल उपलब्ध होती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक दाल ऐसी है, जिसका सेवन करने से हमें ना सिर्फ बेहतर स्वास्थ्य मिलता है, बल्कि हम कई घातक बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। आपको बता दें कि यह दाल चने की दाल है। चने की दाल में कई पौष्टिक गुण होते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो कि हमारे सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। चने की दाल का सेवन करके आप अपने आप को कई बीमारियों से दूर रख सकती हैं।

चने की दालImage Source: 

यह भी पढ़ेः जमीन पर सोने से होते हैं यह अद्भुत फायदे

आइए आपको बताते हैं कि चने की दाल हमें किस तरह की बीमारियों से बचाती है।

1. मधुमेह (Diabetes)

Image Source: 

जिन लोगों को मधुमेह यानि डायबिटीज होती है, वह चने की दाल का सेवन कर सकते हैं। चने की दाल ऐसे में काफी फायदेमंद होती है। इसमें होने वाले ग्लाइसमिक इंडेक्स शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करते है।

2 पीलिया (jaundice)

Image Source: 

पीलिया रोग होने से हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। ऐसे में आप चने की दाल को भिगों लें। इसके बाद दाल से पानी को अलग कर लें। भिगी हुई दाल में गुड़ मिलाकर इसका सेवन पीलिया के रोगी को करवाएं। इससे काफी फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ेः दवाओं के सेवन के बाद इन चीजों को खाने से आपको हो सकती है बड़ी परेशानी

3 वजन कम करने के लिए (Weight loss)

Image Source: 

अगर आप डाइटिंग कर रहीं हैं तो ऐसे में आपके लिए भी चने की दाल बहुत ही फायदेमंद है। चने की दाल का सेवन करने से आपका पेट भरा हुआ रहता है और ऐसे में आपको कम भुख लगती है। हम आपको बता दें कि चने की दाल का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

यह भी पढ़ेः मानसून में स्वस्थ बने रहने के लिए लें इस तरह की डाइट

4 खून की कमी (Anemia)

Image Source: 

चने की दाल का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। ऐसे में जो लोग एनीमिया की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

5 पेट की समस्या (digestion related problem)

Image Source: 

पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी से राहत पाने के लिए आप चने की दाल का सेवन कर सकती हैं। चने की दाल का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, इसी के साथ इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

यह भी पढ़ेः बच्चों के लिए पालक बहुत फायदेमंद होता है, जानिए कैसे?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version