Home स्वास्थ्य इन फलों का सेवन कर खुद को रखें कूल

इन फलों का सेवन कर खुद को रखें कूल

0

 

गर्मियों के मौसम में खुद को कूल रखने के लिए ऐसे तो कई तरीके हैं। हम एयर कंडीशन से लेकर ठंड़े पानी की मदद से खुद को कूल रख सकते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे आपका शरीर हाइड्रेट और कूल रहे। आपको बता दें कि ऐसे में आप ताजे फलों का सेवन कर सकती हैं। ताजे फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। हम आपको बता दें कि आप कुछ फलों की मदद से खुद को कूल महसूस करवा सकते हैं।

फलोंImage Source: 

यह भी पढ़ेः फलों और सब्जियों के फेसपैक से लाएं चेहरे पर नेचुरल निखार

1 तरबूज (Watermelon)

तरबूज इन फलों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है, जिनका सेवन आपको इस मौसम में करना चाहिए। तरबूज आज से नहीं बल्कि बरसों से इस मौसम के लिए एक शानदार फल माना गया है। इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है, इसके साथ इसमें विटामिन ए, सी, मैग्रिशियम और पोटेशियम भी होता है, जो हमारे शरीर को कूल रखता है।

Image Source: 

2 सौंफ (Fennel)

सौंफ के बीच ठंड़े होते हैं, आप इनका सेवन करने के लिए इन्हें पानी में उबालकर पी सकते हैं, इससे पेट से जुड़ी सारी बीमारियां और परेशानियों का सफाया हो जाता है। आप चाहे तो खाने के बाद भी सौंफ चबा सकते हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः फलों और सब्जियों के बीज से भी होते हैं कई फायदें

3 मूली (Radish)

पश्मि देशों में मूली को पाचन समस्या का सामाधान करने का उपचार माना जाता था, इसी के साथ यह हमारे शरीर के तापमान को भी कम करने में मदद करता है।

Image Source: 

4 पुदीना (Mint)

पुदीना का नाम लेते ही ताजगी का अहसास होने लगता है, इसकी पत्तियों में कूलिंग तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को कूल रखने में मदद करता है। इसका सेवन आप इन्हें पानी में मिलाकर कर सकते हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः इन 6 फलों का सेवन कर पाएं खूबसूरत त्वचा और सेहतमंद स्वास्थ्य

5 खीरा (Cucumber)

खीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है, यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

Image Source: 

6 आंवला (Gooseberry)

आंवला हमारी त्वचा को धूप से बचाने में मदद करता है, इसी के साथ यह हमारे शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है। यह हमारे बालों, आंखों और दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः इन 5 फलों से त्वचा को बनाएं प्राकृतिक रूप से सुंदर

7 नारियल पानी (coconut water)

नारियल एक ऐसा फल है, जो कि आसानी से गर्मियों के मौसम में आपको मिल जाएगा। इसमें शुगर और जरूरी मिनरल्स के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Image Source: 

8 संतरा (Orange)

संतरा भी इन फलों की लिस्ट में आता है जो कि हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप गर्मियों में जरूर करें, इसका सेवन करने से मांसपेशियों में एंठन नहीं होती है। संतरा में 80 प्रतिशत पानी होता है, इसका सेवन करने से हमारे शरीर के साथ साथ त्वचा भी बेहतरीन होती है।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः डेयरी प्रोडेक्ट के साथ खट्टे फलों के सेवन को कहें ‘नो’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version