Home घरेलू नुस्खे अपने वजन को कम करने के लिए, करें इन पेय पदार्थों का...

अपने वजन को कम करने के लिए, करें इन पेय पदार्थों का सेवन

0

अमूमन सभी महिलाएँ अपने चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए मेकअप करती हैं, सजती – संवरती हैं। इस खूबसूरती को बढ़ाने में उनका टोंड एवं फिट बॉडी शेप का भी अहम रोल होता हैं। आप सभी अपने शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने के लिए खूब सोचते हैं और मेहनत करने का प्लान बनाते हैं पर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। यदि आप अपनी कामों की वजह से ज्यादा व्यस्त हैं या समय की कमी हैं तो अपने एक्स्ट्रा वजन को कम करने के लिए इन पेय – पदार्थों का सहारा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इन असरदार नुस्खों से होठों का कालापन होगा दूर

1. तरबूज (Watermelon smoothie)-

Watermelon-smoothieimage source:

गर्मी के दिनों में मिलने वाले तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती हैं। जो आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में सहायक होते हैं और साथ ही साथ आपका वजन भी कम करता हैं। नींबू का रस और पुदीना का सेवन करने से भी शरीर का वजन कम होता हैं।

आवश्यक सामग्री –

• तरबूज – 2 कप
• नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
• पुदीना के पत्ते – 5 – 6

तैयार करने की विधि –

• सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में तरबूज के टुकड़ों के साथ नींबू का रस एवं पुदीना के पत्तों को डालें।
• 2. इस मिश्रण को अच्छी तरह पीस लें।
• 3. फिर इसे एक ग्लास में निकाल लें।

प्रतिदिन एक ग्लास जूस पिएँ। आप अपने एक टाइम की डाइट की जगह एक ग्लास जूस पी सकते हैं जिससे आपका वजन कम होने में मदद मिलेगा।

2. अनानास (Pineapple frappe)-

image source:

अनानास में मौजूद तत्व पेट की वसा को तथा वजन को कम करती हैं। यह कब्ज को भी ठीक करने में मदद करती हैं।

आवश्यक सामग्री –

• अनानास – 3 – 4
• फ्लैक्सीड ऑयल – 1/2 चम्मच

तैयार करने की विधि –

• एक ब्लेंडर जार लें और उसमें अनानास के स्लाइस के साथ फ्लैक्सीड ऑयल डालें।
• 2. इसे ब्लेंड करके अच्छी तरह मिश्रण बना लें।
• 3. फिर इसे एक शीशे की ग्लास में डाल लें और सेवन करें।

यह भी पढ़ें – रोगों से पाना चाहती हैं मुक्ति, तो मिल्क बाथ लेना करें शुरू

3. शहद और दालचीनी पानी (Honey and Cinnamon water)-

image source:

शहद और दालचीनी के मिश्रण में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के प्राकृतिक गुण होते हैं। यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता हैं इन्हीं गुणों के कारण इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती हैं।

आवश्यक सामग्री –

• शहद – 1 बड़ा चम्मच
• दालचीनी – 1/2 चम्मच
• पानी 1 ग्लास

तैयार करने की विधि –

• एक ग्लास पानी में शहदऔर दालचीनी पाउडर मिलाएं।
• 2. सुबह खाली पेट ही इसे पी लें।

4. डेंडिलियन टी (Dandelion tea)-

image source:

डेंडिलियन फूलों से बने चाय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स दूर होते हैं।

आवश्यक सामग्री –

• पानी – 1 लीटर
• शहद – 3 चम्मच
• डेंडिलियन पेटल्स

तैयार करने की विधि –

• एक जार में एक ग्लास पानी के साथ डेंडिलियन फूलों की पंखुरियों को उबालें।
• 2. अब इसमें शहद मिलाएं।
• 3. ठंडा होने के बाद इसे चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
• 4. फिर इस चाय को आनंद से पिएँ।

यह भी पढ़ें – पिंपल्स में अपनाएं ये घरेलू उपचार

5. पेपरमिंट चाय (Peppermint tea)–

image source:

पेपरमिंट में सूजन एवं एसिडिटी को कंट्रोल करने के गुण होते हैं। इससे मेटाबॉलिजम में भी सुधार होता हैं और इस तरह इसके सेवन से धीरे – धीरे वजन कम होगा।

आवश्यक सामग्री –

• पानी – 1 ग्लास
• नींबू स्लाइस – 3 – 5
• पेपरमिंट टी – 1 बैग
• बर्फ

तैयार करने की विधि –

• सबसे पहले पेपरमिंट वाली चाय बनाएं और इसे ठंडा होने दें।
• 2. इसके बाद इसमें नींबू एवं बर्फ मिलाएं।
• 3. भोजन से पहले इस ठंडे चाय को पिएँ।

6. प्लम वॉटर (Plum water)-

image source:

प्लम वॉटर भी एक बढ़िया पेय हैं। जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करता हैं और वजन घटाने में मदद करता हैं।

आवश्यक सामग्री –

• पानी – 1 ग्लास
• प्लम – 2

तैयार करने की विधि –

• सबसे पहले प्लम को धोकर आधे – आधे टुकड़ों में बाँट लें।
• एक जार में पानी और इस कटे हुए प्लम के टुकड़ों को लें।
• फिर इसे एक हफ्ते के लिए फ्रिज में रख दें।
• बाद में पानी को छान लें और हर सुबह इसे पिएँ।

ये कुछ पेय – पदार्थ हैं जो आपको फिट एवं वजन घटाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें – प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर से अपने बच्चे के दांतों और मुंह की करें देखभाल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version