Home विविध रसोई से खास मौकों पर बनाएं मीठे में शाही टुकड़ा

खास मौकों पर बनाएं मीठे में शाही टुकड़ा

0
how to make at home Shahi Tukda Recipe cover

त्योहारों के दिन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में अक्सर लोग अलग अलग तरह की मिठाईयाँ लाना और खाना पसंद करते हैं लेकिन इस बार आप मार्केट के अलावा घर पर भी मीठा बना सकती हैं। जिसे खाकर बच्चे से लेकर बड़े सभी खुश हो जाएंगे। आज हम आपको शाही टुकड़ा बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान हैं और जो खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती हैं। हमें यकिन हैं कि शाही टुकड़ा आपको भी पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें – घर पर मीठे में बनाएं बोम्बे हलवा

शाही टुकड़ा के लिए जरूरी सामग्री –

• दूध – 21/2 कप
• कंडेंस्ड मिल्क – 1/4 कप
• चीनी – 1 चम्मच
• ब्रेड स्लाइस – 4
• खोया (कद्दूकस किया हुआ) – 2 चम्मच
• घी – तलने के लिए
• इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
• बादाम (कटे हुए) – 4 – 5
• केसर पत्तियाँ – 4 – 5
• काजू (कटे हुए) – 4 – 5

यह भी पढ़ें – घर पर कुछ इस तरह बनाएं बादाम का हलवा

शाही टुकड़ा बनाने की विधि –

1. शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें दूध, चीनी, कंडेंस्ड मिल्क व केसर डालें और उसे उबलने के लिए रख दें।
2. दूध को लगातार हिलाते रहें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
3. फिर इसमें खोया और इलायची पाउडर डालें।
4. इसे तब तक पकाए जब तक जब दूध गाढ़ा न हो जाएं, गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।
5. अब एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।
6. ब्रेड के सभी स्लाइस को चार हिस्सों में काट लें।
7. गर्म घी में ब्रेड स्लाइस को डालें और इसे हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
8. इसी तरह सभी ब्रेड स्लाइस को फ्राई कर लें।
9. अब इसके एक्स्ट्रा घी को निकालने के लिए इसे नैपकिन पेपर में निकाल लें।
10. अब फ्राइड की हुई ब्रेड स्लाइस को किसी गहरी प्लेट में रखें।
11. अब इसके ऊपर तैयार की हुई रबड़ी डाल दें।
12. रबड़ी डालने के बाद इसके ऊपर काजू और बादाम डालकर गार्निश करें।
13. आपका शाही टुकड़ा बनकर तैयार हैं।
यकिन मानिए, शाही टुकड़ा आपके घर के सभी लोगों को खूब पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें – घर पर कुछ इस तरह बनाएं ब्रेड मालपुआ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version