Home विविध रसोई से होली का पर्व मनाएं ठंडाई के साथ

होली का पर्व मनाएं ठंडाई के साथ

0

महाशिवरात्रि हो या फिर होली इसमें अगर ठंडाई का उपयोग ना हो तो इन त्योहारों का मजा अधूरा ही रह जाता है। ठंडाई जितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है उतनी ही ज्यादा शरीर को ताजगी ऊर्जा प्रदान भी करती है। इसका सेवन आप गर्मी के समय में रोजाना कर सकते है। ये आपको गर्मी के समय में लू के साथ नकसीर जैसी समस्या से भी बचाने का काम करती है।

यदि आप बाजार से ठंडाई को खरीदते है तो यह मंहगी मिलने के साथ ही मिलावट वाली भी हो सकती है। इसकी जगह आप घर पर ही बनी ठंडाई का सेवन करें, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही फायदेमंद भी होती है और यह आपको बिना मिलावट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, तो आइए जानते है घर पर ठंडाई बनाने का तरीका..

यह भी पढ़े : स्वीट कॉर्न पनीर सलाद बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री-
• 5 कप – चीनी
• 2 1/2 कप – पानी
• 100 ग्राम – बादाम बारीक कटे हुए
• 50 ग्राम – सौंफ
• 2 छोटी चम्मच – काली मिर्च
• 50 ग्राम – खसखस
• 50 ग्राम – खरबूजे के बीज
• 30 – 35 – छोटी इलाइची (छील कर बीज निकाल लीजिए)
• 2 टेबल स्पून – गुलाब जल

image source:

बनाने का तरीका-
• सबसे पहले ऊपर दी गई सूखी सामग्री जैसे सौंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, खसखस, इलाइची के दाने को साफ करके किसी बर्तन में अलग-अलग करके रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए।
• इसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर उसमें चीनी मिलाकर उबालने के लिए रख दें। जब चीनी का घोल बनकर तैयार हो जाए, तो इसे आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।

यह भी पढ़े : वजन कम करना हो तो ना पिएं ये ड्रिंक्स

• अब रात में भिगोई सामग्रियों के बर्तन के पानी को निकालकर अलग कर दीजिए और बादाम को छील कर उसके छिलके अलग कर दीजिए।
• इसके बाद सभी चीजों को चीनी के पानी के साथ बारीक पीस लें।
• बारीक पिसे हुए इस मिश्रण को चीनी के घोल में डालकर मिलाएं और बाद में छान लीजिए।
• अब आपकी ठंडाई बनकर तैयार हो चुकी है, ठंडाई को अब किसी बर्तन पर रखकर फ्रिज में रख दीजिए।
• अब जब आपको इसे पीना हो, तो दूध के साथ मिलाकर ठंडा ठंडा ही पीएं।

image source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version