Home बालों की देखभाल इस प्राकृतिक तरीके से बिना साइट इफैक्ट करें अपने बालों को स्ट्रेट

इस प्राकृतिक तरीके से बिना साइट इफैक्ट करें अपने बालों को स्ट्रेट

0

वर्तमान समय में लड़कियों में अपने बालों को स्ट्रेट करने का फैशन बढ़ता जा रहा है। इसके लिए लड़कियां बहुत महंगे ट्रीटमेंट का सहारा ले रहीं हैं। असल में स्ट्रेट बाल हर प्रकार के आउटफिट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। इसके अलावा आज के समय में बालों को स्ट्रेट करने एक फैशन सा चल पड़ा है, जिसके कारण हर लड़की अपने बालों को स्ट्रेट कराने के लिए पार्लर या ऐसी ही अन्य जगहों पर जाना पसंद करती हैं और वहां पर खूब पैसे खर्च करती हैं। कई बार लड़कियों को बाल स्ट्रेट करते समय कुछ दुष्प्रभाव का भी सामना करना पड़ा जाता है, जिसकी बाद में भरपाई भी नहीं हो पाती है, इसलिए आज हम आपको यहां बता रहें हैं ऐसा घरेलू उपाय जिसका उपयोग कर आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। बस आपको ध्यान यह रखना होता है कि आपको यह उपाय हफ्ते में 2 से 3 बार करना होगा, तब ही आपको मनपसंद परिणाम मिल सकेंगे, तो आइए जानते हैं इस उपाय को।

यह भी पढ़ें – रूखे और बेजान बालों के लिए अपनाएं यह होममेड हेयरस्प्रे

आवश्यक साम्रगी

नींबू- 1
कोकोनट मिल्क- एक कप

उपाय की विधि

Image Source:

इस उपाय को करने के लिए आपको एक नींबू का चाहिए तथा एक कप कोकोनट मिल्क। इस उपाय को करने के लिए आप कोकोनट मिल्क में नींबू के रस को डाल दें तथा 2 से 3 घंटे के लिए इसे फ्रीज में रख दें। इतने समय में यह एक पेस्ट का रूप ले लेगा। आप इस पेस्ट को फ्रीज़ से निकाल कर ब्रश से अपने बालों की स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद आप अपने बालों पर कंघी कर लें तथा एक तौलिए को हल्के गर्म पानी में डुबोकर उससे अपने बालों को एक घंटे के लिए कवर कर लें। एक घंटे बाद आप अपने बालों को साफ पानी से धो लें। इस उपाय से मनचाहे परिणाम पाने के लिए आप इसको हफ्ते में 2 से 3 बार दोहराएं। इस प्रकार से बिना खर्च के आप अपने बालों को अपने घर पर ही स्ट्रेट कर सकती हैं।

यह भी पढ़े- कर्ली बालों को स्ट्रेट करने के खास तरीके

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version