Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल नहीं जानती हैं तो जान लें पहली बार के पीरियड से जुड़ी...

नहीं जानती हैं तो जान लें पहली बार के पीरियड से जुड़ी ये छोटी पर मोटी बातें 

0

लड़कियां जब बचपन से किशोरावस्था में पहुंचती है तो उनमें कई तरह के शारीरिक परिवर्तन होते हैं। उन्हीं में से एक होता है मासिक धर्म या पीरियड। जिसके बारें में लड़कियां कुछ ज्यादा तब तक जान नहीं पाती हैं। वैसे तो आज कल स्कूलों में इसके बारें में काफी जानकारी दे दी जाती है पर कुछ सवाल ऐसे है जो फिर भी उनके मन में रह ही जाते है जिसके बारें में हर मां को अपनी बेटी से जरूर डिस्कस करने चाहिए। जिससे उन्हें मासिक धर्म के दौरान होने वाली बातों का पता चल सके।

आज हम यहां बता रहे है कि पहली बार होने वाले मासिक धर्म से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में…

1. शुरूआत में पीरियड्स शुरू होने के बाद दूसरी बार समय पर ना आना

हर लड़कियो का शुरूआती मासिक धर्म अनियमित हो ये जरूरी नही है पर किसी किसी में मासिक धर्म की अवधि अलग होती है। पहले समय में कम फिर थोड़ी बहुत होती है उसके कुछ महीनों के बाद से नियमित रूप से आने लगती है।

2. मेरे पीरियड कब तक चलेंगे?

लड़कियों के मन में यही प्रश्न होता है कि उनके मासिक धर्म का समय कब तक होगा। तो मासिक धर्म की औसतन अवधि 4-7 दिनों के बीच होती है। शुरुआत में अनियमित पीरियड्स होना सामान्य बात है। इसके बाद कभी 2 दिन या फिर 7 दिन या फिर इससे कम भी हो सकते है। यह लड़कियों के शरीर की लंबाई और आनुवंशिकता पर निर्भर करती है।

3. मुझे पीरियड्स के दौरान पेट में तेज दर्द होता है, ऐसा क्यों?

मासिक धर्म के दौरान पेट में दर्द होना चिंता का विषय नहीं है और यह कई वर्षों तक रह सकता है। मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द, पीठ दर्द सूजन, और ऐंठन का अनुभव करना एक सामान्य बात है। प्रोस्टाग्लैंडीन नामक हार्मोन के कारण जब गर्भाशय सिकुड़ने लगता है तो शरीर में ऐंठन होने लगती है।

4. मासिक धर्म शुरू होने के सकेंत क्या है?

आम तौर देखा जाये तो मासिक धर्म के शुरूआत होने के सकेंत कुछ समय पहले ही लड़कियों के शरीर में देखने को मिलने लगते है। जैसे लड़कियों के स्तनों का विकसित होना, योनि स्राव का होना, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बालों का निकलना। इन लक्षणों के शुरू होने के 6 महीने से 1 साल के बाद, एक लड़की को उसके पीरियड्स शुरू होने लगते हैं।

पीरियड्स

5. किस उम्र में मासिक धर्म की शुरूआत होती है?

आम तौर पर मासिक धर्म की शुरूआत 12-14 साल के बीच होती है। हालाँकि कुछ समय में यह बहुत पहले या बाद में भी हो सकती है किसी को यह 8 साल की उम्र में शुरू हो जाती है या 13 या 14 तक देर से भी हो सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version