Home घरेलू नुस्खे घनी आईब्रो पाना चाहती हैं तो जरूर अपनाएं यह घरेलू नुस्खें

घनी आईब्रो पाना चाहती हैं तो जरूर अपनाएं यह घरेलू नुस्खें

0

हर लड़की चाहती है कि वह प्राकृतिक तरीके से सुंदर दिखाई दें। सुंदर दिखने के लिए घनी आईब्रो का होना काफी जरूरी होता है। घनी आईब्रो आंखों को बेहतरीन लुक देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप किस तरीके से किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर घनी आईब्रो पा सकती हैं।

यह भी पढ़ेः आपकी आईब्रो खोलती है आपके व्यक्तित्व के राज

आइए आपको आज हम बताते हैं कि किस तरह से आप घर पर बैठकर घनी आईब्रो पा सकती हैं।

1. कैस्टर ऑयल (Castor Oil)
कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर बालों की ग्रोथ काफी अच्छी तरह से होती है। कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदों को अपने आईब्रो पर लगाएं। इसके बाद अपनी उंगलियों से इस पर मसाज करें और इसे 1 घंटे के लिए आईब्रो पर ही लगा रहने दें। इसके बाद एक गुनगुने पानी में तौलिए को ढुबाकर इससे अपनी आईब्रो के ऑयल को हटा लें। इस उपचार को आप 8 सप्ताह तक करके बेहतरीन परिणाम पा सकती हैं।

Castor Oilimage source:

यह भी पढ़ेः इस तरह से घर पर बैठे आईब्रो को दें मनचाहा शेप

2. एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel)
एलोवेरा जैल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि हमारी आईब्रो को बूस्ट करने में मदद करते हैं। आप एलोवेरा की पत्तियों को चाकू से काटकर एक कंटेनर में भर लें, इसके बाद आप इसके जैल को अपने आईब्रो में लगा लें। इसे कुछ देर तक मसाज करने के बाद छोड़ दें। इस उपचार को आप दिन में तीन बार कर सकती हैं।

image source:

3. विटामिन ई (Vitamin E)
विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं जो कि बालों के विकास में मदद करते हैं। विटामिन ई की एक कैप्सूल को काटकर इससे अपनी आईब्रो की मसाज करें और इसको पूरी रात आईब्रो पर लगे रहने दें। इसके बाद अगली सुबह अपने चेहरे को साफ कर लें। इस उपचार को आप 7 से 8 सप्ताह के लिए आजमां सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः आईब्रो को आकर्षक बनाएंगे ये 4 प्राकृतिक नुस्खे

4. दूध (Whole Milk)
दूध में मिनरल्स, विटामिन और कई पोषक तत्व होते हैं जो कि घनी आईब्रो पाने में हमारी मदद करते हैं। आप दूध में एक साफ रूई डालकर इससे अपनी आईब्रो की मसाज करें। इसे 15 मिनट छोड़ने के बाद आप इसे पानी से साफ कर लें। इस उपचार को आप रोजाना इस्तेमाल कर बेहतरीन परिणाम पा सकती हैं।

image source:

5. नींबू का छिलका और नारियल का तेल (Lemon Peel and Coconut oil)
नींबू का इस्तेमाल कर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नारियल के तेल से हमारे बालों को नमी मिलती है। इस उपचार को करने के लिए आप नींबू के छिलकों को एक कंटेनर में डाल दें। इसके बाद आप नारियल के तेल को इस कंटेनर में डालकर इसे 14 दिन के लिए किसी अंधेरे वाली जगह रख लें।
इसके बाद इस मिक्चर का इस्तेमाल आप रात के समय अपनी आईब्रो में करें और फिर इससे अपनी आईब्रो की मसाज करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में प्रभावी परिणाम देखने को मिल जाएंगे।

image source:

इसके अलावा, दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना ना भूलें। ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर के सारे टोक्सिन बाहर निकल जाते हैं, जिससे बालों का विकास होता है। अगर आप भी आईब्रो की ग्रोथ के बारे में कुछ बातें जानती हैं तो आज ही हमें कमेंट्स के माध्यम से बताएं।

यह भी पढ़ेः आईब्रो को घरेलू नुस्खों से बनाएं घना

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version